बिजनेसपवार के घर पर आज ‘पावर’ मीटिंग, जुटेंगे कई दिग्गज

पवार के घर पर आज ‘पावर’ मीटिंग, जुटेंगे कई दिग्गज

पश्चिम बंगाल जीतने वाली ममता बनर्जी, महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता बाहर करने वाले शरद पवार और चुनाव दर चुनाव कमाल दिखाने वाले प्रशांत किशोर. इस तिकड़ी ने दिल्ली का सियासी पारा बढ़ा दिया है. बंगाल के कमाल के बाद ममता बनर्जी ने कोलकाता से दिल्ली दौड़ की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में प्रशांत किशोर दो बार शरद पवार से मिल चुके हैं|

ममता बनर्जी, शरद पवार और प्रशांत किशोर इस तिकड़ी के मिशन 2024 की बानगी आज दिल्ली दिखने जा रही है. शाम 4 बजे शरद पवार के घर पर हाईप्रोफाइल बैठक है. इस बैठक में सियासतदानों से लेकर बुद्धिजीवियों को भी न्योता गया है. कांग्रेस के नेताओं को बैठक से दूर रखा गया है|

माना जा रहा है कि कई राजनीतिक दलों के नेताओं के अलावा गीतकार जावेद अख्तर, करन थापर, प्रीतीश नंदी, आशुतोष, अर्थशास्त्री अरूण कुमार भी इसमें शिरकत कर सकते हैं. इस मुलाकात पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि शरद पवार आज राष्ट्र मंच के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं, वह एक बड़े नेता हैं और कई लोग विभिन्न मुद्दों पर उनसे सलाह लेते हैं|

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि यह सभी विपक्षी दलों की बैठक है, सपा, बसपा, वाईएसआरसीपी, टीडीपी और टीआरएस भी इस बैठक में शामिल नहीं हो रहे हैं. अटकलें हैं कि पवार की बैठक में चार एजेंडों पर चर्चा होगी. मसलन- मौजूदा राजनीतिक हालात, आर्थिक हालात, विपक्ष की भूमिका और 2024 में विपक्ष का रोडमैप|

हालांकि, शरद पवार के घर बैठक में आज ना ममता बनर्जी होंगी और ना ही प्रशांत किशोर होंगे, लेकिन नए समीकरण भी सधेंगे और नए रास्तों पर भी मंथन होगा. 11 दिनों में मुंबई से दिल्ली तक दो-दो बार शरद पवार से मुलाकात करने वाले प्रशांत किशोर तो आजतक से बातचीत में कहा कि उन्हें तीसरे और चौथे मोर्चा पर भरोसा नहीं है|

प्रशांत किशोर का कहना है कि तीसरा या चौथा मोर्चा बीजेपी को टक्कर नहीं दे सकता, ऐसे में सवाल है कि पवार के दिल्ली बंगले पर कौन सी खिचड़ी की हांडी चढ़ी है? क्या कांग्रेस को दूर कर कोई ऐसा फॉर्मूला बन भी पाएगा, जो टीम मोदी को चुनौती दे पाए और 2024 में मोदी के विजय रथ को रोक पाए|

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories