viral newsताबीज की वजह से पत्नी के गर्भ में बच्चे की मौत ,...

ताबीज की वजह से पत्नी के गर्भ में बच्चे की मौत , इसलिए बुजुर्ग को पीटा

गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई के मामले में पुलिस के जांच अधिकारी ने डासना जेल में बंद प्रवेश गुर्जर के बयान दर्ज किए. अपने बयान में प्रवेश ने माना है कि उसने बुजुर्ग की पिटाई की थी. उसने अधिकारियों को बताया कि वो काफी गुस्से में था. क्योंकि उसे लगता था कि अब्दुल समद के द्वारा दिए गए ताबीज़ की वजह से उसकी पत्नी के गर्भ में 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी. ताबीज की वजह से ही उसके साथ बुरा हो रहा है. प्रवेश गुर्जर ने बताया कि कल्लू ने दाढ़ी काटी थी, क्योंकि वो भी बहुत गुस्से में था. जिस समय ये घटना हुई उस वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे.

इस मामले में पहली बार पुलिस ने 18 जून को प्रवेश गुर्जर के बयान दर्ज किए. प्रवेश गुर्जर रंगदारी के एक दूसरे मामले में जेल में बंद है. पुलिस प्रवेश की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है. इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि इनमें से 8 को कोर्ट ने जमानत दे दी है.

पुलिस ने बताई थी ताबीज वाली बात

गाजियाबाद के लोनी के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ युवक बुजुर्ग की पिटाई करते दिखाई दिए थे. पुलिस ने दावा किया था कि यह पूरा मामला ताबीज को लेकर हुआ था. पुलिस ने बताया था कि बुजुर्ग ताबीज बनाता था. इन्होंने परवेश गुज्जर नाम के युवक को ताबीज़ दिया था. बताया जा रहा है कि ताबीज़ पहनने के बाद उल्टा असर हो गया. युवक को यही लगा कि ताबीज़ के कारण यह हुआ है. इसी को लेकर गुस्से में उसने अब्दुल समद की दाढ़ी काट दी और पिटाई कर दी. पिटाई होने के बाद पीड़ित अब्दुल समद ने थाना लोनी बॉर्डर पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि आरोपी, अब्दुल समद सैफी को पहले से ही जानते थे.

सांप्रदायिक एंगल होने से पुलिस ने इंकार किया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में ट्विटर समेत कइयों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

बुजुर्ग क्या कह रहे हैं?

आजतक की खबर के मुताबिक, 16 जून की रात समद सैफी ने बुलंदशहर के अनूपशहर में अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में कई चौंकाने वाले दावे किए. अब्दुल समद सैफी ने आरोप लगाया कि वो चार लोग थे. मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगाई. डंडे और बेल्ट से मुझे बहुत मारा. मैं नहीं जानता था कि वो कौन थे. अब्दुल समद सैफी ने आगे दावा किया कि मैं नहीं जानता कि मारने वाला कोई मुसलमान था. ताबीज की बात झूठी है. मैं ताबीज का कोई काम नहीं करता. मुझ पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है. ऐसा इल्जाम कोई भी लगा सकता है. मैं तो मदरसे पर रहता हूं.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories