राष्ट्रीयLatset UP News : UP में इस दलित और जाट नेता को...

Latset UP News : UP में इस दलित और जाट नेता को मिल सकती है बडी जिम्मेदारी, आई ये बड़ी खबर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बीजेपी ने कमर कसनी शुरू कर दी है। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने यूपी में संगठन को मजबूत करने को लेकर चर्चा की. इसी संबंध में यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और बी एल संतोष ने जेपी नड्डा से मुलाकात की। 

इस दौरान राज्य बीजेपी में युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पद भरने पर सहमति हुई. इस दौरान फैसला लिया गया कि आयोग तथा अन्य पद भी भरे जाएंगे. पिछड़ा वर्ग आयोग और एससीएसटी आयोग में नियुक्तियां हो चुकी हैं. जिला पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद संगठन का विस्तार किया जाएगा। 

कहा यह भी जा रहा है कि योगी मंत्रिमंडल का विस्तार फिलहाल नहीं किया जाएगा. पीएम के विश्वस्त ए के शर्मा को सरकार या संगठन में पद देने का प्रस्ताव अभी नहीं दिया गया है। वहीं केंद्र में मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी से किसी दलित सांसद को मंत्री बनाने पर सहमति बनी है. यूपी में जाट नेता को महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी देने की चर्चा तेज है। सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों से अपने प्रभार के क्षेत्र में अधिक समय देने का निर्देश भी दिया गया है. इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी नीचे तक पहुंचाने का निर्देश भी दिया गया है। 

बता दें कि उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एक बार फिर यूपी के दौरे पर आ रहे हैं. बीएल संतोष 21-22 जून को दो दिन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वो पार्टी के पदाधिकारियों और मंत्रियों से मुलाकात करके यूपी में चुनावों की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। 
 

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories