राष्ट्रीयरतनपुर गांव में कल्टीवेटर में फंसने से मासूम घायल

रतनपुर गांव में कल्टीवेटर में फंसने से मासूम घायल

पवन कुमार की रिपोर्ट

मवई/अयोध्या।
मवई थाना अन्तर्गत रतनपुर गांव में खेत की जुताई कर रहे ट्रैक्टर के कल्टीवेटर की चपेट में एक मासूम बच्चा आ गया।जिससे उसका दोनों पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।हालांकि ड्राइवर की सूझबूझ से उसकी जान बच गई।बताया जताया है रतनपुर गांव के समीप एक ट्रैक्टर कल्टीवेटर से खेत की जुताई कर रहा था।कि अचानक इसी गांव निवासी शिवदेव शुक्ल का पोता शुभ शुक्ला पुत्र सूरजभान उम्र करीब 8 वर्ष खेलते खेलते खेत पहुंच गया।जैसे ही ट्रैक्टर चलने लगा।मासूम बच्चा पीछे कल्टीवेटर पर बैठ गया।और उसका पैर फिसलकर अंदर चला गया।लड़के की चीखने की आवाज सुनते ही ड्राइवर तुरंत ट्रैक्टर रोक कल्टीवेटर उठाकर उसे बाहर निकाला।लेकिन तब तक उसके दोनों पैर जख्मी हो गए थे।ट्रैक्टर ड्राइवर तुरंत परिजनों को जानकारी देते हुए बालक को लेकर बाबा बाजार एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।जहां उपचार के बाद चिकित्सक हालत खतरे से बाहर बताई है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories