viral newsVIDEO : अब डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान में बेच रहे है कुल्फी, वीडियो...

VIDEO : अब डोनाल्ड ट्रम्प पाकिस्तान में बेच रहे है कुल्फी, वीडियो देख लोग हैरान !

लेकिन आप परेशान न हो अभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड  ट्रम्प के ऐसे दिन नहीं आये है। जब तक डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति थे, तब तक वे किसी न किसी वजह से सुर्खियों में ही रहते थे। अब जब वो इस पद पर नही हैं, तब एक बार फिर उनकी बराबर चर्चा हो रही है। 

दरअसल, सोशल मीडिया पर लोगों ने उनका हमशक्ल ढूंढ़ निकाला है। वो भी पाकिस्तान में। ये शख्स पाकिस्तानी है और वहां कुल्फी बेचता है। इंटरनेट पर ये रातोंरात स्टार बन गया है। वजह है कि लोग इसे डोनाल्ड ट्रम्प का हूबहू बता रहे हैं।

इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें दिखता है कि कुल्फी बेचने वाला शख्स गलियों में जोर-जोर से गाना गा रहा है और कुल्फी बेच रहा है। वीडियो को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर पाकिस्तानी सिंगर शहजाद रॉय ने शेयर किया है।

 

Hot this week

Related Articles

Popular Categories