राष्ट्रीयपुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा...

पुलिस ने चोरी की बैटरी के साथ दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

संदीप कुमार की रिपोर्ट ।

रूदौली।अयोध्या रूदौली पुलिस ने चोरी की बैट्री के साथ दो आरोपियों को आठ बजकर चालीस मिनट पर रेलवे स्टेशन निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से चोरी की बैट्री बरामद किया है।
जानकारी के मुताबिक रूदौली पुलिस एसएसपी के निर्देश पर अपराधियों पर नियंत्रण के लिए शुक्रवार सुबह क्षेत्र में अभियान चला रही थी।तभी मुखबिर द्दारा सूचना मिली कि दो लोग आपराधिक किस्म के निर्माणाधीन ओवर बृज के नीचे कहीं जाने के इंतजार में खड़े हैं।सूचना मिलते ही कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने तत्काल भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय व उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल की एक टीम को मुखबिर के बताए स्थान पर भेजा।मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के निर्माणाधीन ओवर बृज के नीचे से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए आरोपियों के पास से एक अदद चोरी की बैटरी बरामद हुई है आरोपियों पर कोतवाली रूदौली में अपराध संख्या 257/21की धारा 380/411का मुकदमा दर्ज किया गया है।इस सम्बंध में भेलसर चौकी प्रभारी सन्तोष कुमार उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए असलम पुत्र मोहम्मद इस्माइल रूदौली नगर के कायस्थाना मोहल्ला निवासी व हरख पुत्र राम खिलावन रुदौली नगर के मोहल्ला मीरापुर का निवासी हैं।आरोपियों के पास से एक अदद चोरी की बैटरी बरामद हुई है।बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories