राष्ट्रीयUP NEWS : यूपी में रातों-रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे, कहां...

UP NEWS : यूपी में रातों-रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, जानिए किसे, कहां मिली तैनाती?

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में रातों-रात एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. शनिवार देर रात आधा दर्जन से ज्यादा डिप्टी कलेक्टरों (Deputy Dollectors) का ट्रांसफर कर दिया गया है. तबादले (Transfer) की लिस्ट देर रात जारी की गई.

PCS सुरेंद्र बहादुर सिंह वाराणसी उपजिलाधिकारी बनाए गए हैं. सुरेंद्र बहादुर मिर्जापुर में SDM के पद पर तैनात थे. PCS अधिकारी उदय भान सिंह, उपजिलाधिकारी वाराणसी बनाए गए हैं. उदय भान सिंह, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण में OSD थे. PCS ऑफिसर अशोक कुमार का SDM मुजफ्फरनगर से तबादला किया गया है. अशोक कुमार रामपुर के उपजिलाधिकारी बनाये गये हैं. PCS रौशनी यादव का SDM मिर्जापुर से तबादला हुआ है. रौशनी यादव, उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण में OSD बनाई गई हैं.

इससे पहले उत्‍तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को 10 आईपीएस अफसरों (IPS Officers) के तबादले (Transfer) कर दिए हैं. इनमें से कई अधिकारी प्रतीक्षा सूची में डाले गए थे, जिन्हें सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गुरुवार को तैनाती दी गई है. ये सभी ऑफिसर प्रतीक्षा सूची में डाले जाने के बाद डीजी ऑफिस में अटैच थे. इसमें साइड लाइन में शामिल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण को भी नई पोस्टिंग मिली है.

ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार, विश्वजीत महापात्र डीजी (सिविल डिफेंस) बनाए गए हैं, वहीं सतीश माथुर को एडीजी (रूल्स मैनुअल्स) के तौर पर नियुक्ति मिली है. इनके अलावा डीआईजी स्थापना और कानून व्यवस्था का काम देख रहे धर्मेंद्र सिंह को डीआईजी (ट्रैफिक यूपी) बनाया गया है. केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटीं अलंकृता सिंह को एसपी 1090 की जिम्‍मेदारी दी गई है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories