राष्ट्रीयआक्सीजन प्लांट से बेडों तक निर्धारित मात्रा एवं तय मानक के अनुसार...

आक्सीजन प्लांट से बेडों तक निर्धारित मात्रा एवं तय मानक के अनुसार आक्सीजन सप्लाई सुनिश्चित की जाए

आदित्य मिश्र की रिपोर्ट

हरदोई – जिले के जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने शासन के निर्देशानुसार कोविड- 19 की तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में चिकित्सालय की ओर से संचालित दो तथा हरियावां चीनी मिल द्वारा स्थापित करायें गये एक आक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया।इस अवसर पर उन्होने उक्त आक्सीजन प्लांट से एमेरजेंसी वार्ड, पीडियट्रिक आई0सी0यू0 वार्ड, तथा डायग्नोस्टिक एवं सर्जिकल वार्ड में पाइप लाइन के माध्यम से सभी बेडों तक होने वाली आक्सीजन सप्लाई का सघन निरीक्षण करते हुए आक्सीजन प्लांट लगाने वाली संबंधित कंपनी के अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्लांट से बेडों तक निर्धारित मात्रा एवं तय मानक के अनुसार आक्सीजन सप्लाई होनी चाहिए और आक्सीजन सप्लाई में किसी प्रकार की बाधा नहीं आये। जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता डी आरडीए तथा डा0 पंकज मिश्रा को निर्देश दिये कि आक्सीजन प्लांट से बेड तक सप्लाई होने वाली आक्सीन की क्षमता का आकंलन करें, इसके अतिरिक्त आक्सीजन गैस सेलेन्टर के माध्यम से भी प्लांट की क्षमता को देखें। उन्होने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर को देखते हुए जनपद में आक्सीजन की कमी न हो इसलिए जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी/पीएचसी पर भी आक्सीजन प्लांट की स्थापना की जा रही है।
जिलाधिकारी ने एच0सी0एल0 कंपनी की ओर से लगाये जाने वाले जिला महिला चिकित्सालय के लिए लगाये जाने वाले आक्सीजन प्लांट स्थल का भी निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि आक्सीजन प्लांट का कार्य जुलाई 2021 के अन्त तक पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना, स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सोसाइटी, हरदोई प्रोफेसर वाणी गुप्ता, सीएमएस डा0 ए0के0 शाक्य, डा0 धीरेन्द्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories