[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » एक सप्ताह में काम शुरू नहीं किया तो कंपनी कर दी जाएगी ब्लैक लिस्ट – डीएम
राष्ट्रीय

एक सप्ताह में काम शुरू नहीं किया तो कंपनी कर दी जाएगी ब्लैक लिस्ट – डीएम

admin
Last updated: April 17, 2026 12:44 pm
admin
Share
SHARE

रिपोर्ट अभिमन्यु शुक्ला जिला ब्यूरो औरैया

औरैया 09 जून 2021  

आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा की अध्यक्षता में विकास कार्य एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई जिसमें जिलाधिकारी ने जनपद में चल रहे सभी निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों एवं कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि  जिन योजनाओं का संस्थाओं के पास सारा पैसा उपलब्ध हो चुका है वह समय पर निर्माण कार्य पूरा कराएं कोई भी लापरवाही न बरती जाये।
जिलाधिकारी ने  कहा कि जिले में चल रहे  विकास कार्य जो कार्य  70 से 80%  पूर्ण हो चुके हैं  उनका पैसा उपलब्ध है  ऐसे सभी  योजनाओं  को कार्यदाई संस्था  अक्टूबर  एवं नवंबर तक  अपना कार्य पूर्ण करा लें  जिससे  समय पर लोकार्पण किया जा सके। इसके बाद उन्होंने पेसपेड इटावा के अभिशाषी अभियंता से सारथी हाल एवं बढ़ीन में बन रहे  स्टेडियम के बारे में पैसा को लेकर जानकारी ली जिसमें पेसपेड के  अभिशाषी अभियंता ने बताया पैसा प्राप्त हो गया है अभी निर्माण कार्य रुका हुआ है जिस पर जिलाधिकारी ने  नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा अधिशासी  अभियंता को  चेतावनी देते हुए निर्देश दिए एक  सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाए  अन्यथा की दृष्टि में आप के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं एफ आई आर दर्ज कराई जाएगी इसके साथ उन्होंने संख्याधिकारी बब्बन प्रसाद मौर्या को निर्देश दिए पेसपेड के एमडी को पत्र भेजकर अवगत कराया जाए सरकारी धन का समय पर प्रयोग नहीं किया जा रहा है इस घोर लापरवाही पर आपकी कम्पनी ब्लैक लिस्ट कर दी जाएगी उन्होंने कहा कि ट्रामा सेंटर का निर्माण का जल्द से जल्द पूर्ण कराया जाए।

सामुदायिक शौचालय पंचायत भवन निर्माण के दौरान उन्होंने पाया कि 169 पंचायत भवनों के लक्ष्य के सापेक्ष 11 पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण कराया जा चुका है। जबकि 80 पंचायत भवन प्लिंथ स्तर तक 32 छत स्तर तक 28 प्लास्तर स्तर पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने कहा किसभी पंचायत भवनों का निर्माण कराया जाए।99 के लक्ष्य  के साथ है 14 सामुदायिक शौचालय का साथ पूरा हुआ है जिलाधिकारी ने पंचायत भवनों एवं शौचालय के निर्माण कि खराब प्रगति पर डीपीआरओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
गौशाला के संबंध में उन्होंने सीवीओ को निर्देश दिए कि छह बड़ी गौशालाओं को एनजीओ के माध्यम से संचालित किया जाए एवं जो गोवंश दूध दे रहे हैं उन्हें सहभागिता योजना के तहत लोगों को दिया जाए जो गोवंश है सहभागिता योजना के तहत दिए गए उनका सत्यापन कराया जाए सभी गोवंशों की जियो टैगिंग की जाए उन सभी गोशालाओं पर सभी अभिलेख उपस्थित होने चाहिए। उन्होंने  एनआरएलएम को निर्देश दिया कि छोटी गौशालाओं को स्वयं सहायता समूह के माध्यम से संचालित कराया जाए।
विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने एक्सईएन का निर्देश दिये कि रोस्टर के अनुसार लोगों को बिजली उपलब्ध कराई जाए एवं लो वोल्टेज की समस्या को सुलझाया जाए जिलाधिकारी ने डीपीआरओ का निर्देश दिए कि जिन ग्राम पंचायतों द्वारा बिजली का भुगतान नहीं किया गया उनके द्वारा जल्द से जल्द भुगतान कराया जाए।  जिन ग्राम पंचायतों में कोई भी भुगतान नहीं किया गया उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए प्राथमिक विद्यालयों को कायाकल्प  के तहत सुंदरीकरण कराया जाए बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा सभी संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जिला अस्पताल में स्थापित ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
Next Article जिले में 9 से 18 जून 2021 तक मेरा गाँव स्वच्छ गाँव अभियान चलाया जाएगा

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?