राष्ट्रीयसपा नेता धर्मेंद्र यादव के काफिले को लेकर लापरवाही बरतने पर सात...

सपा नेता धर्मेंद्र यादव के काफिले को लेकर लापरवाही बरतने पर सात पुलिसकर्मी सस्पेंड, सीओ का तबादला

गैंगस्टर अभियुक्त धर्मेंद्र यादव की इटावा जेल से जमानत पर रिहाई के बाद भारी संख्या में वाहनों का काफिला निकाला गया था। इस मामले में ASP City इटावा की जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने CO City  राजीव प्रताप सिंह का तबादला करते हुए 7 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से ससपेंड कर दिया है। 

निलंबित किये गए पुलिसकर्मियों में थाना सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश पांडे,प्रभारी निरीक्षक LIU पुनीत कुमार शर्मा, चौकी प्रभारी जेल- भानु प्रताप, चौकी प्रभारी महेवा थाना बकेवर- विष्णु कांत तिवारी, ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल योगेश कुमार, कॉन्स्टेबल अजय कुमार ,कांस्टेबल बृजपाल सिंह शामिल हैं।

यह था मामला : औरैया के समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव द्वारा इटावा जेल से रिहाई के बाद भारी संख्या में वाहनों के साथ हाईवे पर जुलूस निकाला था। इस दौरान कोरोना गाइडलाइन्स का जमकर उल्लंघन किया गया था। निकाले गए जुलूस मामले को संज्ञान लेते हुए एसएसपी इटावा  डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए थे। इस पर थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा रैली निकालकर कोविड-19 के नियमों का उल्लंघन करने वाले धर्मेंद्र यादव व अन्य 200 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए थाना सिविल लाइन पर  धारा 188, 269, 270 IPC,  धारा 51/57 आपदा प्रबंधन एक्ट, धारा 3 महामारी एक्ट व धारा 7 सीएलए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories