[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » Latest News : बाबा रामदेव का पुराना ट्वीट निकालकर यूजर्स उन्हें कर रहे हैं ट्रोल
राष्ट्रीय

Latest News : बाबा रामदेव का पुराना ट्वीट निकालकर यूजर्स उन्हें कर रहे हैं ट्रोल

admin
Last updated: April 17, 2026 12:45 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। योगगुरु बाबा रामदेव का साल 2012 का एक ट्वीट आजकल सुर्खियों में है। इस वजह से वह सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हो रहे हैं। रामदेव ने 9 अगस्त 2012 को ट्वीट किया था कि कालाधन वापस आए तो पेट्रोल 30 रुपये लीटर में मिलेगा। देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये लीटर के पार चली गई है। दिल्ली के बाजार में अभी पेट्रोल की कीमत 93.68 रुपये प्रति लीटर और डीजल 84.61 रुपये प्रति लीटर है। यही वजह है कि यूजर्स बाबा रामदेव का पुराना ट्वीट निकालकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

ट्विटर पर यूजर्स कई तरह के मीम्स पोस्ट कर बाबा रामदेव को ट्रोल कर रहे हैं। मयंक तिवारी नाम के यूजर ने लिखा, ‘नहीं चाहिए अच्छे दिन, मेरे वही बुरे दिन लौटा दो, 60 रुपये पेट्रोल, 80 रुपये सरसों तेल, 400 रुपये सिलेंडर वाले बुरे दिन ही सही थे।’ इसी तरह सौरभ आनंद लिखते हैं कि बाबा को तो सरकार से पूरा फायदा मिल रहा है जनता उसके बहकावे में आकर अपना नुकसान कर बैठी है। अशोक शेखावत ने लिखा कि काला धन तो नहीं आया लेकिन पेट्रोल 100 रुपये के पार पहुंच गया।

नबी जन अंसारी नाम के यूजर ने लिखा कि जिस हिसाब से सात साल में बाबा की संपति बढ़ी है, कहीं ऐसा तो नहीं कि सारा काला धन बाबा ने अपने खाते में ट्रांसफर करा लिया हो। कौशलेश द्विवेदी ने लिखा, ‘देश को गुमराह करने के जुर्म में आपराधिक कार्यवाही होनी चाहिए, लाला रामदेव के खिलाफ।’ कुमार जय नाम के यूजर ने लिखा, ‘हाँ इतना सच है के 2024 मे जब कांग्रेस आएगी तो पेटोल ज़रूर फिर वही 52 रुपया मिलेगा। सरसों तेल फिर वही 89 रुपया मिलेगा और अरहर दाल 70 रुपया मिलेगा। यही तो थे हमारे अच्छे दिन.. लौटा दो मेरे अच्छे दिन।

यह पहला मौका नहीं है जब बाबा रामदेव को किसी बयान के कारण ट्रोल होना पड़ा है। अपने बयानों के कारण वह अक्सर चर्चा में रहते हैं और कई बार ट्रोल हो चुके हैं। हाल में एलोपैथिक दवाओं और डॉक्टरों पर दिए गए बयान के कारण भी सोशल मीडिया पर वह ट्रोल हुए थे। हाल ही में सोशल मीडिया पर बाबा रामदेव का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर यूजर्स ने रामदेव की जमकर खिंचाई की थी। इस वीडियो में रामदेव कह रहे थे कि आपकी नाक ही ऑक्सीजन सिलेंडर है।

वो भी क्या दिन थे… https://t.co/3tNCTAWSTw

— Srinivas B V (@srinivasiyc) May 27, 2021

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Naina Ganguly के लेस्बियन KISS वाले सीन पर फैंस हैं फिदा
Next Article Video : भगवा कपड़ा वस्त्र, गले में कंठी माला, सर पर भगवा टोपी पहनने वाला ‘कुलपति’ चला रहा है ‘अंधविश्वास’ की पाठशाला, 23 करोड़ के घोटाले में जा चुका है जेल

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?