[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » मुख्यमंत्री पहुंचे कुशीनगर कोरोना प्रबन्धन, बचाव तथा उपचार कार्यों की समीक्षा की, इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया
राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री पहुंचे कुशीनगर कोरोना प्रबन्धन, बचाव तथा उपचार कार्यों की समीक्षा की, इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया

admin
Last updated: April 17, 2026 12:45 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद कुशीनगर पहुंचकर विकास भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया। उन्हांेने आई0सी0सी0सी0 की गातिविधियों, कार्यक्रमों, फोन लाइनों की संख्या की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने एल-2 अस्पताल के बारे में भी जानकारी ली। सभी जगह सी0सी0टी0वी0 कैमरे लगे होने की भी पूछताछ की। उन्हांेने सी0सी0टी0वी0 कैमरे के माध्यम से गतिविधियों को ऑन स्क्रीन भी देखा।

[object Promise]
मुख्यमंत्री पहुंचे कुशीनगर कोरोना प्रबन्धन, बचाव तथा उपचार कार्यों की समीक्षा की, इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया

 इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आई0सी0सी0सी0 कोविड के खिलाफ अभियान का बैकबोन है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद मे कोरोना की पहली लहर के दौरान ही, इस प्रकार के केन्द्र की स्थापना कर दी गई थी। इस केन्द्र को उच्चाधिकारियों द्वारा संचालित किया जाता है। यहाँ से अस्पताल, बेड, निगरानी समिति, होम आइसोलेशन, मेडिकल किट, डॉक्टर से परामर्श सभी गतिविधियाँ नियंत्रित होती है। उन्होंने कहा हर जनपद में प्रतिदिन कोविड से सम्बन्धित नियमित समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है।

इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने जनपद कुशीनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के साथ कोरोना प्रबन्धन, बचाव तथा उपचार कार्यों की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने कोरोना बचाव हेतु उठाए जा रहे कदमों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि जनपद में कोरोना का रिकवरी रेट 95.42 प्रतिशत तक पहुँच गया है।

[object Promise]
मुख्यमंत्री पहुंचे कुशीनगर कोरोना प्रबन्धन, बचाव तथा उपचार कार्यों की समीक्षा की, इंटीग्रेटेड कमांड एण्ड कन्ट्रोल सेण्टर का निरीक्षण किया

जिलाधिकारी ने सैम्पल कलेक्शन का विवरण,  ग्राम निगरानी समिति, मुहल्ला निगरानी समिति के कार्य, नियमित समीक्षा बैठक, होम आइसोलेशन के मरीजों से फीडबैक, डॉक्टर के द्वारा सलाह, विभिन्न विभागों के समन्वय के द्वारा कार्य इत्यादि की जानकारी दी। इसके साथ-साथ एल-2 अस्पताल में बेड की स्थिति एवं आवश्यक उपकरणों की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्रदान की। इसके बाद मुख्यमंत्री जी ने जनपद के जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत की तथा इस सन्दर्भ में उनसे एक सी0एच0सी0/पी0एस0सी0 गोद लेने की अपील की।

समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री जी ने पत्र प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कुशीनगर व देवरिया जनपद पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस और इंसेफेलाइटिस की दृष्टि से संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में आते हैं। अनियंत्रित मौसम और असमय बारिश की वजह से और भी सतर्क रहने की आवश्यकता है। कोरोना महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में अभियान चल रहा है। हमें जीवन और जीविका दोनों को बचाना है। इस रणनीति के साथ कार्य करना होगा।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article CRIME NEWS : अश्लील वीडियो दिखाकर पति रात में करता था अप्राकृतिक दुष्कर्म, पत्नी थाने पहुंची बोली-लगायी मदद की गुहार
Next Article CRIME NEWS : पत्नी से शारीरिक संबंध ना बनाने से नाराज पति ने मार दी गोली, तीन बच्चों को नहर में फेंका

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?