राष्ट्रीयLatest News : सब्जी खरीदने आई महिला ने नहीं लगाया था मास्क,...

Latest News : सब्जी खरीदने आई महिला ने नहीं लगाया था मास्क, पुलिस ने सड़क पर महिला की कर दी पिटाई , VIDEO VIRAL

[object Promise]

घटना मध्यप्रदेश  सागर जिले के रहली कस्बे में सोमवार को हुई और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पुलिस द्वारा मास्क नहीं पहनने पर  सड़क पर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. मध्यप्रदेश के सागर में कोविड-19 महामारी को नियंत्रित करने लिए लगे कोरोना कर्फ्यू के दौरान सब्जी खरीदने बाजार आई महिला ने मास्क नहीं लगाया था. इसके बाद कुछ पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उसकी पिटाई कर दी और बाल पकड़कर घसीटा. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस महिला ने कथित रूप से पहले एक महिला पुलिसकर्मी पर हमला किया था.

पुलिस ने इस महिला व उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण सोमवार सुबह करीब 11 बजे बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने के लिए उसे पुलिस जीप में बिठाने का प्रयास किया था.

इस दौरान इस महिला ने विरोध किया और कथित रूप से वहां मौजूद एक महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर चोट आ गई थी.  वीडियो में एक महिला पुलिसकर्मी सहित कुछ पुलिसकर्मी एक महिला को उसके बालों से पकड़कर घसीट कर पुलिस वाहन में बैठाने की कोशिश करते हुए, धक्का देते हुए एवं मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि यह महिला इसका विरोध कर रही है.

इस सिलसिले में रहली के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) कमल सिंह ने बताया, ‘यह वीडियो अधूरा है. वीडियो में दिखाई घटना के पहले महिला और उसकी बेटी ने पुलिस के साथ मारपीट की थी, जिसमें महिला पुलिसकर्मी के चेहरे पर नाखून लगने से खून भी आया.’

उन्होंने कहा कि यह घटना सोमवार की है जब पुलिस ने इस महिला व उसकी बेटी को मास्क नहीं पहने होने के कारण बाजार में रोका था एवं खुली जेल में भेजने की कार्रवाई के दौरान यह घटना घटी. सिंह ने कहा कि इस महिला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories