राष्ट्रीयCorona’s third wave : जयपुर में 10 हजार से ज्यादा बच्चे कोरोना...

Corona’s third wave : जयपुर में 10 हजार से ज्यादा बच्चे कोरोना पॉजिटिव, क्या तीसरी लहर आ चुकी है?

[object Promise]

जयपुर। राजस्थान में अप्रैल और मई में ही बड़ी संख्या में बच्चे कोरोना पॉजिटिव  हुए हैं। राज्य के दूसरे जिलों की तरह राजधानी जयपुर में भी चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं ।अप्रैल और मई के महीने में एक ओर जहां 10 तक साल के साढ़े तीन हजार से अधिक बच्चे पॉजिटिव हो चुके हैं, वहीं 11 से 20 साल के 10,000 से अधिक बच्चे कोरोना संक्रमण के शिकार हो चुके हैं।

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेशभर में इनकी संख्या कितनी होगी। चिकित्सा विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने की आशंका जताई है। अब ऐसे में सवाल उठता है कि क्या तीसरी लहर आ चुकी है?

कोरोना की दूसरी लहर में अब नए मामले सामने आने का सिलसिला कुछ कम होने लगा है, लेकिन अभी से ही तीसरी लहर को लेकर चिंताएं बढ़ने लगी हैं। कहा जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, लेकिन राजस्थान में तो बच्चे दूसरी लहर में ही कोरोना से प्रभावित होने लगे हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अप्रैल और मई के महीने में जयपुर में 10 साल तक के 3 हजार 589 और 11 से 20 साल तक के 10 हजार 22 किशोर कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories