राष्ट्रीयपार्थ श्रीवास्तव ने आत्महत्या से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट में...

पार्थ श्रीवास्तव ने आत्महत्या से पहले दो पन्ने का सुसाइड नोट में आखिर ऐसा क्या लिखा था, जानिये !

[object Promise]

लखनऊ । बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोशल मीडिया देखने वाली कंपनी बेसिल के कर्मचारी पार्थ श्रीवास्तव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वहीं, पुलिस को पार्थ श्रीवास्तव के 2 पेज के सुसाइड नोट में कुछ और नाम मिले हैं जिनसे भी पूछताछ होगी।

बता दें की पिता की तहरीर पर 4 दिन बाद पार्थ श्रीवास्तव के दो वरिष्ठ सहयोगियों पर मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं दोस्तों से यह भी जानकारी मिली कि पार्थ ने सुसाइड की रातभर उनसे चैटिंग की और अंत में गुड बाय भाई लिखा. अब पार्थ की आत्महत्या के बाद दोस्त और रिश्तेदार सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर पार्थ की कैंपेन चला रहे हैं।

इंदिरा नगर थाने के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि पार्थ श्रीवास्तव के आत्महत्या के बाद 2 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ. इसमें पुष्पेंद्र सिंह और शैलजा पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. वहीं, सुसाइड नोट में अभय और महेंद्र के नाम का भी जिक्र है. सोमवार को दोनों सहयोगियों से पूछताछ की जाएगी. इस मामले को लेकर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।

वहीं, मरने से पहले पार्थ ने दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखकर अपने ट्विटर अकाउंट पर अपलोड कर दिया था।  हालांकि इस ट्वीट को बाद में किसी ने डिलीट कर दिया। सुसाइड नोट में पार्थ ने लिखा कि मेरी आत्महत्या एक कत्ल है. इसके जिम्मेदार साथ में काम करने वाले शैलजा और पुष्पेंद्र हैं. इसके बाद पिता की तहरीर पर इंदिरा नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories