राष्ट्रीयपत्नी से परेशान पति ससुराल में धरने पर बैठ गया, पति-बोला पत्नी...

पत्नी से परेशान पति ससुराल में धरने पर बैठ गया, पति-बोला पत्नी को साथ लेकर जाएगा या फिर तलाक लेकर

[object Promise]

 

आगरा:आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिले में एक युवक अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए ससुराल के बाहर धरने पर बैठा है। शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी ब्यूटीपार्लर जाने का बहाना करके अपने मायके चली आयी थी। युवक ने ससुराल पक्ष पर पत्नी को भड़काने का आरोप भी लगाया है। जिसके बाद पत्नी मायका छोड़कर भी फरार हो गयी है। पति का कहना है कि शादी की पहली वर्षगांठ पर पत्नी ब्यूटीपार्लर जाने का बहाना करके अपने मायके चली आयी थी।

धरना दे रहे पति का आरोप है कि वह पूरा मामला निपटाने के बाद ही यहां से जाएगा। वह पत्नी को साथ लेकर जाएगा या फिर तलाक लेकर।  जयपुर निवासी अविनाश शर्मा ने बताया कि उसकी शादी 2 मई 2015 को आगरा के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के सुलहकुल निवासी आराधना वर्मा के साथ हुई थी। शादी की पहली सालगिरह पर वह मेकअप कराकर आने की बात कहकर गई थी, फिर वापस नहीं आई। उसके बाद उन्होंने पत्नी की तलाश की। जानकारी करने पर पता चला कि वह मायके आ गई है।

 

युवक दो दिन से अपनी ससुराल घर के सामने धरने पर बैठा है। पीड़ित ने बताया कि वह कई बार उसे मनाकर साथ ले जाने के लिए आया लेकिन हर बार वह समय देकर टालती रही। घर न आने पर उसने तलाक के लिए नोटिस भेज दिया। नोटिस पहुंचते ही पत्नी ने उसके विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज करा दिया है। पति के मुताबिक उसके बाद से वह न तो तलाक दे रही है और न साथ रहने को तैयार है।

युवक ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद से ही वह तनाव में है। नौकरी भी छूट गई। बेरोजगार होने के साथ ही वह काफी परेशान रहने लगा है। वह अब यहां से तभी जाएगा जब ससुरालीजन या तो उसकी पत्नी को साथ भेजें या फिर उसका तलाक करा दें। जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा वह इसी तरह घर के सामने धरना देता रहेगा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories