राष्ट्रीयCorona Vaccination: भारत सरकार ने शुरू की नई पहल टीका लगवाए और...

Corona Vaccination: भारत सरकार ने शुरू की नई पहल टीका लगवाए और 5000 रुपए का इनाम पाएं, जानिए कैसे !

[object Promise]

Coroan Vaccination: कोरोना की दूसरी लहर की चैन तोड़ने के लिए और कोरोना वैक्सीनेशन की गति तेज करने के लिए भारत सरकार ने एक नई पहल शुरू की है। भारत सरकार कोरोना वैक्सीन लगवाने पर 5000 रुपए जीतने का मौका दे रही है, बशर्तें आपको वैक्सीन लगवाते समय अपनी एक तस्वीर टैगलाइन के साथ साझा करनी होगी।

तस्वीरों को कैसे और कहां भेजना होगा, इन सबकी जानकारी सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी गई है। कुछ दिनों पहले भारत सरकार ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में सरकार ने लिखा है, “जल्द ही वैक्सीन लगवाएं। एक दिलचस्प टैगलाइन के साथ अपनी वैक्सीनेशन की तस्वीर साझा करें और 5,000 रुपए जीतने का मौका पाएं।” बता दें ये कम्पटीशन दिसम्बर 2021 तक जारी रहेगा।

इस पोस्ट में लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए सरकार ने एक छोटा सा वीडियो क्लीप शेयर किया है। वीडियो के शुरुआत में लोगों को प्रेरित करने के लिए गया है, “जन-जन ने यह ठाना है। कोरोना को हराना है। वैक्सीन जरूर लगाना है।” इसके बाद वैक्सीन लगवाते हुए एक व्यक्ति की तस्वीर दिखाई गई है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories