राष्ट्रीयLatest News : कोरोना संक्रमण के चलते देश के इस बड़े नेता...

Latest News : कोरोना संक्रमण के चलते देश के इस बड़े नेता की अचानक हुई मौत, गम में डूबा राजनीतिक जगत

[object Promise]

नई दिल्लीः कोरोना वायरस की दूसरी लहर लोगों की जिंदगी के लिए आफत बनी हुई है, जिससे देशभर में अफरा-तफरी मची है। मरने वाले की संख्या का आंकड़ा तो डरा रहा है। इस बीच राजस्थान के पूर्व सीएम जगन्नाथ पहाड़िया का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया।

बुधवार रात को गुड़गांव के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राजस्थान में गुरुवार को 1 दिन का राजकीय शोक रखा गया है। पहाड़िया के निधन पर सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समेत विभिन्न नेताओं ने दुख जताया है।

[object Promise]
Latest News : कोरोना संक्रमण के चलते देश के इस बडे नेता की अचानक हुई मौत, गम में डूबा राजनीतिक जगत

सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया के निधन की खबर बेहद दुखद है। पहाड़िया ने सीएम, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री के रूप में लंबे समय तक देश की सेवा की।

वह देश के वरिष्ठ नेताओं में से थे, पहाड़िया हमारे बीच से कोविड की वजह से चले गए। उनके निधन से मुझे बेहद आघात पहुंचा है. प्रारंभ से ही उनका मेरे प्रति बहुत स्नेह था।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories