बिजनेसएसडीओपी जितेन्द्र खूंटे का तूफानी दौरा, ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर लोगो को...

एसडीओपी जितेन्द्र खूंटे का तूफानी दौरा, ग्रामीण क्षेत्रो में जाकर लोगो को कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए दे रहे हैं जानकारी

[object Promise]

रेशम वर्मा कि रिपोर्ट

इस लिए कोरोना के चेन को तोड़ने के लिए हम सबको मिलकर लड़ना होगा, बिना वजह कोई गाँव से बाहर न जाए, अगर आप किसी अति आवश्यक काम से घर बाहर निकल भी रहे हैं तो मास्क लगाये साथ ही शोसल डिस्टेंस का पालन करें, सभी लोग अपने घरो में जाकर घर के बाकि लोगो को समझाए कि समय समय में हाथ धोते रहे, सेनटाईजर का भी उपयोग करते रहे, वही भीड़भाड़ वाले जगहों में भी जाने से बचे। एसडीओपी खूंटे ने ग्रामीणों से कहा कि वे कोरोना वैक्सीन के बारे में सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से भयभीत ना हों। कोरोना वैक्सीन ही कोरोना के चेन को तोड़ने तथा महामारी पर अंकुश लगाने में कारगर साबित हो रही है,

इसलिए अपनी बारी आने पर कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवायें। एसडीओपी खूंटे ने गाँव के सरपंच सहित गाँव के प्रमुख व्यक्तियों का एक व्हाट्सप ग्रुप बनाने के लिए कहा जिसमे उन्हें भी एड करने के लिए कहा गया, जो व्यक्ति अपने आप को ज्यादा होशियार समझकर पंचायत या फिर गाँव के प्रमुख व्यतियों की बात नही मानता और बेमतलब इधर उधर घूमता दिखे मास्क न लगाये तो उस व्यक्ति का फोटो खीचकर उस व्हाट्सप ग्रुप में डाले जिसके बाद पुलिस उस व्यक्ति के खिलाफ कार्यवाही करेगी। एसडीओपी खूंटे ने घोठला बैराज में बने जिला बार्डर चेकिंग पोष्ट में जाकर वहां डयूटी दे रहे कर्मचारियों का हालचाल जाना साथ ही उन्हें निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को बिना वजह आने जाने न दिया जाए।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories