खेलइंडियन रोइंग टीम एशिया-ओशियाना कॉंटीनेंटल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में, भारत को दिलाया पहला...

इंडियन रोइंग टीम एशिया-ओशियाना कॉंटीनेंटल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में, भारत को दिलाया पहला कोटा

[object Promise]

इंडियन रोइंग टीम अर्जुन लाल और अरविंद ने एशिया-ओशियाना कॉंटीनेंटल क्वॉलिफाइंग टूर्नामेंट में रेगाटा के डबल्स में सिल्वर मेडल जीतकर टोक्यो के लिए क्वॉलिफाई कर लिया है। वहीं, सिंगल्स में जाखर खान चौथे स्थान पर रहे और ओलिंपिक कोट हासिल करने से चूक गए। इस टूर्नामेंट में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले खिलाड़ियों और टीमों को ओलिंपिक कोटा मिलना है। इस टूर्नामेंट में भारत की 14 सदस्यीय टीम ने भाग लिया।

टोक्यो ओलिंपिक पर संकट
टोक्यो ओलिंपिक जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है उस पर कोरोना संकट छाने लगा है। गेम्स इसी साल 23 जुलाई से 8 अगस्त तक होने हैं, लेकिन इसको रद्द करने के लिए जापान में एक ऑनलाइन याचिका दायर की गई है। यह अभियान शुरू होने के 2 दिन के अंदर ही 2 लाख से ज्यादा लोगों ने साइन कर टूर्नामेंट का विरोध जताया है।

कोरोना की वजह इटली के क्वॉलिफाइंग इवेंट में भाग नहीं लेगी टीम
रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष राजलक्ष्मी सिंह देव ने बताया कि रोइंग में ओलिंपिक के लिए केवल दो खिलाड़ियों, अरविंद सिंह और अरुण लाल जाट, ने ही क्वॉलिफाई किया है। इनके अलावा अभी तक किसी ने कोटा हासिल नहीं किया है।
देव ने बताया कि ओलिंपिक से पहले जून में इटली में होने वाले क्वॉलिफिकिशन में भारतीय टीम कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भाग नहीं लेगी। अभी भारत में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए कई देशों ने भारतीय यात्रियों पर बैन लगाया है।

पहलवान सुमित मलिक ने वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर में कोटा हासिल किया
इस बीच, पहलवान सुमित मलिक ने 125 किलोग्राम वेट में वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में पहुंचकर ओलिंपिक कोटा हासिल कर लिया है। वे कोटा हासिल करने वाले चौथे पुरुष पहलवान हैं। उनसे पहले बजरंग पूनिया (65 किलो), दीपक पूनिया (86) और रवि कुमार दहिया (57) टोक्यो का टिकट कटवा चुके हैं। बुल्गारिया के सोफिया में चल रहे वर्ल्ड ओलिंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में पहुंचने वाले पहलवान को कोटा मिलना है। ओलिंपिक कोटा के लिए यह अंतिम टूर्नामेंट है।

 

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories