राष्ट्रीयमानवता की सेवा के लिए कृत संकल्पित है भाजपा: दिलीप पांडे

मानवता की सेवा के लिए कृत संकल्पित है भाजपा: दिलीप पांडे

[object Promise]

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सेवा ही संगठन है, उक्त युक्ति को चरितार्थ करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में उमरिया जिले के कार्यकर्ताओं ने उमरिया नगर पालिका में पदस्थ करोना योद्धा जो पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार करते हैं उनका सम्मान करते हुए समस्त करोना योद्धाओं का जिला भाजपा ने अभिनंदन कियाlसभी कर्मवीर योद्धाओं को भाप लेने की मशीन एवं वैश्विक परिदृश्य में स्वास्थ्य संबंधी सुझाव और मार्गदर्शन किया गयाlसाथ ही पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स वार्ड बॉय एवं स्वास्थ्य कर्मियों का अभिनंदन करते हुए उनके स्वास्थ्य की चिंता और कुशल क्षेम भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूछाl

भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे द्वारा भाप लेने की मशीन थर्मल गन स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गयाl भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता इस मुश्किल घड़ी में हर जरूरतमंद व्यक्ति के साथ खड़ा हुआ हैl आज के इस परिवेश में सेवा और सहयोग दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प की आवश्यकता हैlभारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन है के नारे को चरितार्थ कर रहा हैl उक्त कार्यक्रम में धनुषधारी सिंह चंदेल दीपक छतवानी राजेंद्र कोल नीरज चंदानी आशीष राय ऋषि जैन हिमांशु यादव प्रदीप सोनकर पाली के वरिष्ठ भाजपा नेता पार्षद बहादुर सिंह कल्लू बर्मन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories