राष्ट्रीयडीएम व एसपी की अध्यक्षता में आगामी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत...

डीएम व एसपी की अध्यक्षता में आगामी ईद के त्यौहार के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक हुई आयोजित

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

कोविड-19 का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने की अपील-डीएम व एसपी।

सुलतानपुर 06 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में पुलिस लाइन स्थित सभागार में आगामी ईद-उल-फितर के त्यौहार के दृष्टिगत जनपद के धर्मगुरूओं तथा नगर के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ जिला स्तरीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कोविड-19 गाइडलाइन का पालन सभी को करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद त्यौहार मनाये जाने पर गहन विचार-विमर्श किया गया। डीएम रवीश गुप्ता व एसपी डाॅ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा बैठक में उपस्थित धर्मगुरूओं तथा सम्भ्रान्त नागरिकों से अपील की गयी कि जनपद में कोविड-19 के बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए समुदाय के लोगों को अपने घरों में रहने कहीं पर भी भीड़ न एकत्रित करने के साथ ही कोविड-19 की गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सौहार्दपूर्ण ढंग से ईद-उल-फितर त्यौहार मनाये। उन्होंने कहा कि मास्क का प्रयोग करें, अपने हाथों को साबुन से धुलते रहें तथा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिये जायें।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी सदर रामजी लाल, सीओ सिटी सतीश चन्द्र शुक्ला तथा अन्य अधिकारीगण सहित धर्मगुरू व नगर के सम्भ्रान्त नागरिकगण उपस्थित रहे।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories