बिजनेससात समंदर पार चुनावों में आजमा रहे हैं उत्तराखंडी भी अपना नसीब

सात समंदर पार चुनावों में आजमा रहे हैं उत्तराखंडी भी अपना नसीब

[object Promise]

लंदन के सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के उम्मीदवार जोशी के खिलाफ कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। उनका मुख्य मुकाबला विपक्षी लेबर पार्टी के उम्मीदवार से है। जोशी का यह चौथा काउंसलर चुनाव है। जोशी उत्तराखंड की क्षेत्रीय पार्टी यूकेडी से भी जुड़े हुए हैं।

भिलंगना ब्लॉक के चानी गांव निवासी तीन भाई-बहनों में सबसे बड़े जयप्रकाश जोशी 17 साल से लंदन में रह रहे हैं। पहले वह होटल में नौकरी करते थे और वर्तमान में क्वालिटी ऑडिटर के पद पर एक कंपनी में कार्यरत हैं। ब्रिटेन के यूरोपियन लीग से अलग होने के समर्थन करने वाले कंजरवेटिव पार्टी के सिद्धांतों को देखते हुए उन्होंने चार साल पहले ही पार्टी ज्वाइन की थी। इससे पहले वह यूके इंडिपेंडेंट पार्टी से जुड़े हुए थे। उन्होंने तीन बार स्थानीय निकाय में काउंसलर का चुनाव लड़ा था, हालांकि अभी तक सफलता नहीं मिली है। इस बार भी वह डर्बी शहर के सिनफिन एंड ओसमसटॉन वार्ड से काउंसलर पद के उम्मीदवार हैं।
इस बार भी मुकाबला कड़ा होने की संभावना है। बावजूद इसके वह मुस्तैदी से चुनाव मैदान में डटे हैं। उन्होंने बताया कि 2011 की जनगणना के अनुसार उनके वार्ड में 15 हजार 128 मतदाता हैं। यहां पर भारत समेत कई एशियाई देशों के लोग निवासरत हैं। खास बात यह है कि उन्हें सभी लोग व्यक्तिगत रूप से पहचानते हैं।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories