बिजनेस48 घंटे में कोरोना से रांची में सात वकील की मौत

48 घंटे में कोरोना से रांची में सात वकील की मौत

[object Promise]

बोकारो से संगीता की रिपोर्ट।

कोरोना की दूसरी लहर में अब तक रांची के 20 से अधिक वकीलों की मौत हो चुकी है। संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए वकीलों ने 25 मई तक पूर्ण रूप से न्यायालय की कार्यवाही स्थगित करने की मांग की है। ताकि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण की कड़ी तोड़ी जा सके। रांची जिला बार एसोसिएशन 25मई तक अपने आप को सभी प्रकार के न्यायिक प्रक्रिया से अलग रखने का मुहिम चला रही है। बहुमत के आधार पर आगे का फैसला लिया जाएगा। रांची जिला के बार एसोसिएशन के प्रशासनिक संयुक्त सचिव पवन रंजन खत्री ने स्टेट बार काउंसिल के सदस्य नीलेश कुमार, कुंदन प्रकाशन,संजय कुमार विद्रोही एवं रिंकू भगत का ध्यान अधिवक्ता एवं उनके परिवारों की सुरक्षा आकृष्ट कराया है।साथ ही वर्तमान परिस्थिति और हालात को देखते हुए न्यायालय के कार्य पूर्ण रुप से वर्चुअल एवं फिजिकल सुनवाई बंद करवाने का अनुरोध किया है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories