[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » रमाला में कोरोना पाजिटिव 10 मरीजों को होम आइसोलेट करने गई टीम पर हमला
बिजनेस

रमाला में कोरोना पाजिटिव 10 मरीजों को होम आइसोलेट करने गई टीम पर हमला

admin
Last updated: April 18, 2026 7:55 am
admin
Share
SHARE

[object Promise]

बागपत। बागपत के रमाला में कोरोना पाजिटिव 10 मरीजों को होम आइसोलेट करने गई टीम पर बुधवार को किरठल गांव में हमला हो गया है। आधा दर्जन से ज्यादा हमलावरों ने एंबुलेंस चालक का सिर फोड़ दिया जबकि महिला समेत दो डाक्टरों के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए। घायल चालक और पीड़ित डाक्टर थाने पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया।

यह है मामला

छपरौली सीएचसी से आरआरटी टीम प्रथम में शामिल डाक्टर मंसूर और डाक्टर शिखा एंबुलेंस में किरठल गांव गए थे। गांव में मंगलवार को 10 कोरोना पाजिटिव मिले थे और बुधवार को टीम इसलिए गांव में गई थी कि स्थिति को देखते हुए मरीजों को घर में ही आइसोलेट या अस्पताल में भिजवाया जा सके। डाक्टर मंसूर ने बताया कि जैसे ही वह गांव में पहुंचे और मरीजों से बातचीत की तो आधा दर्जन से ज्यादा युवकों ने उन पर हमला बोल दिया, जिसमें एंबुलेंस चालक सौरभ आर्य का सिर फट गया और उनके साथ ही अभद्र व्यवहार किया गया। किट आदि सामान भी तोड़ दिया।

पुलिस ने ली घटना की जानकारी

आरोपितों का कहना है कि जिन्हें वे पाजिटिव बता रहे हैं, उनकी रिपोर्ट नगेटिव है और डाक्टर लोगों को बिना बात ही परेशान कर रहे हैं। उसके बाद आरोपित फरार हो गए। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने बताया कि डाक्टरों की टीम थाने में आई है और उनसे घटना की जानकारी ली जा रही है। डाक्टर शिखा ने बताया कि गांव में दूसरी टीम को भेजा गया है। सूचना के बाद सीओ आलोक सिंह और छपरौली सीएचसी अधीक्षक डाक्टर अरविंद मलिक थाने पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 18+ आबादी के टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन आज से, यहां जानें पूरा प्रोसेस और अन्य डिटेल्स
Next Article शादी का झांसा देकर पुलिस कांस्टेबल ने कई बार किया रेप, गर्भपात भी कराया, व्हाट्सएप स्टेटस ने खोला राज

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?