बिजनेसपूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा ब्यान – “कोरोना से लड़ रहे...

पूर्व सीएम हरीश रावत का बड़ा ब्यान – “कोरोना से लड़ रहे सभी युवाओं के लिए चिंतित हूं”

[object Promise]

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने कहा कि कोरोना की स्थिति पर मैं चितिंत हूं। मन में उथल-पुथल है। कोरोना की दूसरी लहर के इस प्रकोप से मैं बच तो जरूर गया, मगर इसने इतना कमजोर कर दिया है कि मैं उन सैंकड़ों युवाओं के लिए चिंतित हूं जो कोरोना से संघर्ष कर रहे हैं। ये उद्गार मंगलवार को उन्होंने अपने जन्मदिन पर इंटरनेट मीडिया पर जाहिर किए।

उन्होंने कहा कि युवा देश की पूंजी हैं और पूंजी कमजोर नहीं होनी चाहिए। हम छोटे राज्य हैं, हमारे संसाधन और कोरोना जैसी बीमारियों से लड़ने के लिए ढांचागत सुविधाएं बहुत व्यापक और मजबूत नहीं हैं। सरकार ने कुछ कदम उठाए हैं, जिसमें लगभग लॉकडाउन लगाने का निर्णय भी है, मगर सरकार के प्रयास कभी पर्याप्त नहीं होते हैं, जब तक उसमें लोग न जुट जाएं। क्या यह संभव है कि हम अगले 15-20 दिन अपने घर में ही अपने को स्वबंधन कर्फ्यू नियंत्रित मान लें, ताकि सरकारी एजेंसियों पर बोझ कम हो सके, डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ भी नई स्थिति का मुकाबला करने के लिए थोड़ा और अपने को तैयार कर सकें, सरकार भी अपने संसाधनों को जुटाकर चुनौती का और बेहतर सामना करने के लिए तैयार हो सके।

मैं अपने व्यापारी बंधुओं से भी अनुरोध करना चाहता हूं, व्यापार संगठन एक स्वनियंत्रण, स्वानुशासन लागू करें ताकि कोरोना और मंहगाई की दोहरी मार से सामान्य व्यक्ति दम न तोड़े। सरकार को देखना है कि कोई भूख, अभाव से न मरे या कोई परिवार उससे त्रस्त हो जाए, ऐसी स्थिति न आए। कोरोना संक्रमण से प्रभावित करीब परिवारों की मदद की जाए। उन्हें ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

Related Articles

Popular Categories