बिजनेसमरीजों के उपचार में सजगता एवं सतर्कता बरतें उपचार में संवेदनशीलता भी...

मरीजों के उपचार में सजगता एवं सतर्कता बरतें उपचार में संवेदनशीलता भी दिखलाएं चिकित्सक

[object Promise]

अनूप दुबे की रिर्पोट

कलेक्टर ने कोविड आपदा के काल में चिकित्सकों से अपेक्षा की है कि रोगियों के उपचार में संवेदनशीलता से दायित्व निभाएं, जिससे रोगी में किए जा रहे उपचार के प्रति विश्वास जाग्रत हो । बैठक में पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, सीईओ जिला पंचायत ए. बी. सिंह, एडीएम रामाधार अग्निवंशी, संयुक्त कलेक्टर बी. बी. गंगेले, सीएमएचओ डा. विजय पथौरिया, सिविल सर्जन लखन तिवारी, छतरपुर नगर में कोविड कर्फ्यू के पालन को सुदृढ़ बनाने के लिए नियुक्त किए गए कमाण्ड मजिस्ट्रेट तथा संजीवनी अभियान के प्रभारी भी उपस्थित थे। कमाण्ड मजिस्ट्रेट नगर में कोरोना कफ्र्यू का प्रभावी पालन कराने, वार्डों में सघन रूप से भ्रमण करेंगे और उल्लंघनकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही कराने के साथ-साथ कंटेंटमेंट जोन की व्यवस्था भी प्रभावी बनाएंगे। कमाण्ड मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारी भी रहेंगे।

कलेक्टर ने जिले में आक्सीजन सिलेण्डर के इंतजाम के नोडल एवं सीईओ जिला पंचायत से आक्सीजन की उपलब्धता एवं जिले के लिए कहां से आक्सीजन उपलब्ध होगी की समीक्षा की। कोरोना आपदा की स्थिति में जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड सहित आईसीयू तथा अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन को और अधिक सृदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। महोबा रोड स्थित कोविड सेंटर में 150 रोगियों के उपचार की सुविधा , कलेक्टर ने बताया कि महोबा रोड स्थित कोविड सेंटर में 150 कोविड पीड़ितों की चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध है। वर्तमान में वहां 18 रोगी ही स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इसके अलावा 11 अन्य कोविड सेंटर पर भी कोविड पीड़ितों की उपचार की व्यवस्था बनाई गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि कोवि संक्रमित के उपचार में तैनात चिकित्सक रोगी को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराते हुए उनका आत्मबल भी बढ़ाएं,

उनमें ऊर्जा जाग्रत करें जिससे वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें। कलेक्टर ने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि आइसोलेशन वार्ड में संवेदनशीलता से रोगियों के उपचार पर ध्यान केन्द्रित करें। इस वार्ड के लिए दो चिकित्सकों की ड्यूटी लगाएं। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि कोविड संक्रमित रोगियों की सैम्पलिंग में सावधानी बरतें और पॉजिटिव पाए गए रोगियों का बेहतर इलाज शुरू कराएं। संजीवनी अभियान की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस अभियान में घर-घर जाकर सर्वे करते हुए लोगों से जानकारी लें और रोगियों को निःशुल्क दवाईयां दें। इस अभियान में सतर्कता से जानकारी एकत्रित करें।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories