राष्ट्रीयकोविड-19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कंटेनमेंट जोन सहित ग्रामीण व शहरी...

कोविड-19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु कंटेनमेंट जोन सहित ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई, सैनिटाइजेशन व स्वच्छता का कार्य लगातार जारी

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

अमेठी। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद अमेठी में कोविड-19 महामारी पर प्रभावी नियंत्रण हेतु ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लगातार साफ-सफाई, सैनिटाइजेशन व स्वच्छता का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी नगर निकायों के वार्डों में नियमित साफ-सफाई के लिए नगर निकायों में कार्यरत सफाई कर्मियों व फायर टैंकर की गाड़ियों के माध्यम से सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सफाई कर्मचारी तथा फायर टैंकर के माध्यम से लगातार सफाई अभियान चलाने, सैनिटाइजेशन कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। साथ ही सभी कार्यालयों में भी सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत जनपद में प्रत्येक शुक्रवार से रविवार तक विशेष स्वच्छता अभियान संचालित कर सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। इसके साथ ही कंटेनमेंट जोन में भी नियमित सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में सफाई, सैनिटाइजेशन हेतु जिला पंचायत राज अधिकारी तथा शहरी क्षेत्र में समस्त अधिशासी अधिकारियों को सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर प्रतिदिन निर्धारित कंटेनमेंट जोन के साथ संक्रमित क्षेत्र में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सैनिटाइजेशन व सफाई कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार से रविवार तक जनपद की सभी ग्राम पंचायतों के साथ प्रमुख स्थानों पर फायर टैंकर के सहयोग से बृहद सैनिटाइजेशन कराने तथा नालियों में एंटी लार्वा स्प्रे, ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव सहित वृहद स्तर पर सफाई कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसके साथ ही जन सामान्य को भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु क्या करें-क्या ना करें के संबंध में भी जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories