राष्ट्रीयडीएम व एसपी ने मतदान कार्य में लगे पुलिस कर्मियों को दिए...

डीएम व एसपी ने मतदान कार्य में लगे पुलिस कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

मतदान कार्य में लगे समस्त पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा के साथ सौपें गए दायित्वों का करेंगे निर्वहन……. डीएम।

चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराना पुलिसकर्मियों की पूर्ण जिम्मेदारी…….एसपी।

अमेठी । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने के लिए आज पुलिस लाइन अमेठी में जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने मतदान कार्य में लगे पुलिसकर्मियों को उनके दायित्वों एवं कर्तव्यों के बारे में संबोधित करते हुए आवश्यक जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि मतदान को सकुशल संपन्न कराने आप लोगों की पूर्ण जिम्मेदारी है, इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में 26 अप्रैल को मतदान होना है जिसको लेकर सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं, 25 अप्रैल को संबंधित विकास खंडों से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी, पोलिंग पार्टियों के साथ ही पुलिसकर्मी भी संबंधित मतदान केंद्र पर समय से पहुंचेंगे तथा मतदान को सकुशल संपन्न कराएंगे। उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि मतदान के दिन मतदान केंद्र से 100 मीटर के अंदर मोबाइल फोन अनुमन्य नहीं होगा तथा 200 मीटर के अंदर कोई भी वाहन अनुमान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति जिसे सुरक्षा व्यवस्था अनुमन्य है मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी को लेकर प्रदेश नहीं करेंगे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराना आप सभी की पूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र पर आप लोग किसी भी प्रत्याशी के द्वारा कोई भी सामग्री नहीं लेंगे, इसके लिए मतदान केंद्र पर प्रशासन द्वारा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान कहीं पर भी शराब, पैसा बांटने की शिकायत मिले तो तत्काल उस पर कार्यवाही की जाए तथा किसी भी क्षेत्र में मतदाताओं को डराने, धमकाने या उन्हें प्रलोभन देने की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शस्त्र लेकर कोई भी व्यक्ति न घूमें, तथा कहीं पर भी मारपीट व अन्य हिंसक घटनाएं ना होने पाएं। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टियां रवाना होने से मतदान समाप्ति तथा मतपेटी जमा होने तक सभी पुलिसकर्मी पोलिंग पार्टियों के साथ रहेंगे। डीएम व एसपी ने मतदान में लगे सभी पुलिसकर्मियों को सौंपे गए दायित्वों का निर्वाहन पूर्ण जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडे, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित मतदान कार्य में लगे पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories