प्रदेशटीएमसी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी

टीएमसी के गढ़ में भाजपा की सेंधमारी

[object Promise]

कोलकाता।  बंगाल में दक्षिण 24 परगना की तरह उत्तर 24 परगना भी टीएमसी का गढ़ है। जिले में मुस्लिम आबादी ज्यादा है जो टीएमसी के कोर मतदाता हैं। यही वजह है कि 2016 में जिले की 33 में से 27 सीटें तृणमूल कांग्रेस की झोली में गई थी। हालांकि तब भाजपा आज की तरह लड़ाई में नहीं थी।

17 अप्रैल को पांचवें चरण में उत्तर 24 परगना की 16 सीटों पर चुनाव होना है। मुस्लिम बहुल इन सीटों पर इस बार तृणमूल को भाजपा से टक्कर मिल रही है। दरअसल वर्ष 2019 के आम चुनाव से पहले और उसके बाद उत्तर 24 परगना जिला के कई कद्दावर नेता तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

बारासात, देगंगा, हाड़ोवा, मिनाखां, संदेशखाली, बशीरहाट दक्षिण, बशीरहाट उत्तर तथा हिंगलगंज में मुस्लिमों की औसत आबादी 40 फीसद के करीब है। तृणमूल के जिला अध्यक्ष ज्योतिप्रिय मल्लिक का कहना है कि टीएमसी को यहां जीत की पूरी उम्मीद है।

 

भाजपा ने चक्रवात एम्फन में हुए भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाने की कोशिश की है। जिले के प्रभावशाली भाजपा नेता व सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि एम्फन में बंगाल के जिन जिलों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ था, उसमें उत्तर और दक्षिण 24 परगना शामिल थे। यहां हजारों घर पानी में बह गए। सरकार ने कुछ लोगों को 20-20 हजार रुपये दिए। कुछ को पांच-पांच हजार रुपये दिए। इसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है तथा भाजपा ने इसे ही बड़ा मुद्दा बनाया है। पंचायत चुनाव में यहां लोगों को वोट भी नहीं डालने दिए गए थे। उन्होंने कहा कि भले की सभी विधानसभा सीटों पर तृणमूल का दबदबा है, लेकिन भाजपा हर सीट पर यहां लड़ाई में है। अर्जुन सिंह ने कहा कि पूरे राज्य में भाजपा की लहर है। जिले की ज्यादातर सीटें भाजपा की झोली में जाएंगी।

साल 2019 में ही भाजपा ने टीएमसी के इस गढ़ को भेद दिया था। उत्तर 24 परगना में कुल पांच लोकसभा सीट आती हैं। इसमें से बैरकुपर और बनगांव भाजपा ने जीत ली थी लेकिन ये दोनों वो सीटें हैं जहां मुस्लिम आबादी बहुत कम है और मतुआ संप्रदाय के लोग ज्यादा हैं। जबकि बशीरहाट, बारासात में टीएमसी को ही जीत मिली थी।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories