प्रदेशबलौदाबाजार : एक ऐसा गांव जहां सभी लोग कोरोना संक्रमित, हर घर...

बलौदाबाजार : एक ऐसा गांव जहां सभी लोग कोरोना संक्रमित, हर घर में सस्पेक्टेड…

[object Promise]

रेशम वर्मा

दरअसल, बलौदा बाजार जिले के सकरी गांव कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बन चुका है. अभी तक यहां पर 390 लोग पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसमें से 3 लोंगो की मौत हो चुकी है. वहीं बाकी का इलाज किया जा रहा है. बता दे कि गांव में एक महिला की मौत हुई थी. महिला के अंतिम संस्कार में पूरा परिवार मौजूद था. इसके बाद वहां से गांव में संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है.

सकरी के रहवासी मनोज सेन ने बताया कि गांव के ही एक महिला की मौत के बाद जांच शिविर लगाया गया था, जिसके बाद ही यहां पर लगातार कोरोना के मामले आए हैं. अबतक 390 लोग कोरोना के चपेट में आ चुके हैं. प्रशासन ने गांव को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है. इसके अलावा गांव को बैरिकेडिंग किया गया है.

बता दे कि सकरी में 25 सदस्यों की निगरानी समिति गठित की गई है, जो निगरानी कर रही है. गांव के तालाबों में चूना डलवाया गया है. इसके अलावा गांव को सैनिटाइज भी किया जा रहा है. साथ ही कोरोना जांच शिविर लगाकर नियमित जांच की जा रही है. एक वरिष्ठ नागरिक ने बताया कि गांव के तालाब में गुडाखू करने पर प्रतिबंध लगाया गया है. साथ ही भीड़ इकट्ठे नहीं होने दिया जा रहा है.

संकरी गांव की आबादी लगभग 3000 है. गांव के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है. 1746 से ज्यादा लोगों की कोरोना जांच की गई है, जिसमें 390 लोग संक्रमित पाए गए हैं. अब भी गांव में कोरोना जांच जारी है. लगभग 300 से ज्यादा लोगों का रोज कोरोना टेस्ट किया जा रहा है.

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories