राष्ट्रीयNEET PG परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

NEET PG परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड जारी, जानें कब होगी परीक्षा

[object Promise]

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने नीट पीजी परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड आज जारी कर दिए हैं। बोर्ड ने इस संबंध में एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नीट पीजी-2021 का एडमिट कार्ड पहले 12 अप्रैल को जारी होना था, लेकिन कुछ तकनीकी समस्याओं के चलते ऐसा नहीं हो सका था। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आधिकारिक घोषणा के मुताबिक नीट पीजी परीक्षा 18 अप्रैल 2021 को दोपहर 2 बजे से साढ़े 5 बजे तक देशभर के विभिन्न केंद्रों में आयोजित की जाएगी, जिसके नतीजे 31 मई तक जारी किये जाएंगे। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।

NEET PG परीक्षा 2021 के एडमिट कार्ड ऐसे डाउनलोड करें

1) सबसे पहले एनबीई की वेबसाइट nbe.edu.in पर जाइये
2) अब होम पेज पर जाकर NEET PG 2021 टैब पर क्लिक करें
3) इसके बाद Download Admit cards for NEET PG 2021 टैब पर क्लिक करें
4) अब अपने आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग-इन करें
5) आखिर में एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा और आप उसका प्रिंट ले सकते हैं।

(https://cdn3.digialm.com/EForms/configuredHtml/1815/68635/Index.html)

NEET PG परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण बातें

नीट पीजी में 300 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। यह परीक्षा देशभर के 162 शहरों में आयोजित की जाएगी। जानकारी के लिए बता दें, यह परीक्षा मास्टर ऑफ सर्जरी, डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और अन्य पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम्स के लिए आयोजित की जाती हैं। इसके तहत 10,821 मास्टर ऑफ सर्जरी, 19,953 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन और 1,979 पीजी डिप्लोमा सीट के लिए 6,102 सरकारी और प्राइवेट, डीम्ड और केंद्रीय यूनिवर्सिटी में एडमिशन दिया जाता है। इस परीक्षा में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जिनके पास एमबीबीएस की डिग्री या मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता प्राप्त प्रोविजनल एमबीबीएस पास सर्टिफिकेट है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

Related Articles

Popular Categories