राष्ट्रीयअब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े दिल्ली में कोरोना ने

अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़े दिल्ली में कोरोना ने

[object Promise]

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली भी एक बार फिर कोरोना महामारी की चपेट में आ गई है और हर दिन कोरोना के नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले 24 घंटे में राजधानी दिल्ली में कोरोना के 13,500 नए मामले सामने आए हैं, जो की कोरोना महामारी आने के बाद से अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। दिल्ली सरकार के अनुसार, इससे पहले 11 नवंबर 2020 को सबसे ज्यादा 8,500 मामले दर्ज किये गये थे।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, “दिल्ली ने पिछले एक साल में कोविड-19 की तीन लहरों के खिलाफ लड़ाई लड़ी है, लेकिन यह चौथी लहर काफी खतरनाक है। मैं सभी नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील करूंगा। मैं निजी अस्पतालों से भी अनुरोध करूंगा कि वे इस आपातकालीन स्थिति में दिल्ली सरकार के साथ सहयोग करें और कोविड -19 रोगियों के लिए बेड क्षमता बढ़ाएं।”

सोमवार को दिल्ली में 11,491 नए मामले दर्ज किए गये थे, जबकि रविवार को 10,774 नए मामले आये हुए थे, इसी के साथ पहली बार दिल्ली में 10,000 से ज्यादा आंकड़े सामने आए थे।

9 अप्रैल को 8,521 नए मामले सामने आए थे।

सोमवार को दिल्ली सरकार ने कहा, सभी सरकारी अस्पतालों में 5,000 से अधिक बेड बढ़ाए गए हैं।

सरकार ने कम से कम 14 बड़े निजी अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल में बदल दिया है और अस्पताल के अधिकारियों को गैर-कोविड रोगियों को भर्ती नहीं करने के लिए निर्देश दिया है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories