[object Promise]
उन्नाव –
प्रभारी अधिकारी (कार्मिक) मुख्य विकास अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कोविड संक्रमण की रोकथाम एवं टीकाकरण कार्य में लगाए गए 139 कार्मिकों को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव ड्यूटी से मुक्त कर दिया है ।उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमण का द्वितीय फेज काफी तेजी से फैल रहा है जिसकी रोकथाम में प्रभावी ढंग से कार्य करने हेतु चुनावी ड्यूटी से मुक्त किया गया है।
[object Promise]
[object Promise]
मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशुतोष कुमार को निर्देश दिए हैं कि पी0एच0सी0 सी0एच0सी0 केंद्रों के स्वास्थ्य कर्मियों को सैंपलिंग, कांट्रैक्ट ट्रेसिंग, सर्विलांस आदि कोविड-19 टीकाकरण हेतु वृहद स्तर पर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए।
