[Ruby_E_Template slug="time-header"]
Jansandeshonline Hindi Latest NewsJansandeshonline Hindi Latest News
Font ResizerAa
  • World
  • Travel
  • Opinion
  • Science
  • Technology
  • Fashion
Search
  • Home
    • Home 1
    • Home 2
    • Home 3
    • Home 4
    • Home 5
  • Categories
    • Technology
    • Opinion
    • Travel
    • Fashion
    • World
    • Science
    • Health
  • Bookmarks
  • More Foxiz
    • Sitemap
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Home » Blog » कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत
राष्ट्रीय

कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत

admin
Last updated: April 17, 2026 12:53 pm
admin
Share
SHARE

[object Promise]

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी रोजाना नई पीक पर पहुंच रही है। सोमवार को 1.68 लाख नए मामले सामने आए। पिछले छह दिनों से लगातार एक लाख से ज्यादा नए मामले मिल रहे हैं। महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और गुजरात में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। अकेले महाराष्ट्र में 63 हजार से ज्यादा केस पाए गए हैं, जो राज्य में एक दिन में सामने आए मामलों की सबसे बड़ी संख्या है। सक्रिय मामले भी 12 लाख के करीब पहुंच गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान 1,68,912 नए मामले सामने आए, 75 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हुए और 904 लोगों की मौत हुई है। इनको मिलाकर कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 35 लाख 27 हजार से अधिक हो गया है, जिसमें से एक करोड़ 21 लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं और 1,70,179 मरीजों की जान भी जा चुकी है। सक्रिय मामले लगातार 33 दिनों से बढ़ रहे हैं। 33वें दिन 92 हजार से ज्यादा एक्टिव केस बढ़े और इनकी संख्या 12 लाख हो गई।

महाराष्ट्र में संक्रमित 34 लाख के पार महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 34 लाख को पार कर गई है। रविवार को सर्वाधिक 63,294 नए मामले मिले और 349 लोगों की मौत भी हो गई। महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में 15,353, दिल्ली में 10,774 और कर्नाटक में 10,250 नए मामले मिले हैं। जबकि, महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा छत्तीसगढ़ में 122, उत्तर प्रदेश में 67, पंजाब में 59, गुजरात में 54 और दिल्ली में 48 और लोगों की मौत भी हुई है।

रविवार को 11.80 लाख नमूनों की जांच

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के मुताबिक कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए देश भर में रविवार को 11,80,136 नमूनों की जांच की गई है। इनको मिलाकर 11 अप्रैल तक कुल 25.78 करोड़ से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article कोरोना नियंत्रण के लिए राज्य आपदा मोचन निधि से 50करोड़ रू.की मंजूरी : संधाधन बढ़ाने की एक और पहल
Next Article मतदान लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण त्यौहार, जिसे पूर्ण सौहार्द से मनाए

Recent Posts

  • खुशियों के बीच पसरा मातम: सोनपुर के होटल में बर्थडे पार्टी मना रहे युवक की संदिग्ध मौत, मां का रो-रोकर बुरा हाल
  • पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?
  • बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर
  • ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?
  • आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

Recent Comments

No comments to show.
[Ruby_E_Template slug="time-related"]
[Ruby_E_Template slug="time-footer"]
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?