प्रदेशराजस्थान से ठगी, जामताड़ा से ट्रेनिंग

राजस्थान से ठगी, जामताड़ा से ट्रेनिंग

 

 

देहरादून। उत्तराखंड की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राजस्थान के बीकानेर से दो अंतरराज्यीय साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों ने इसी मार्च में देहरादून निवासी एक व्यक्ति से साढ़े 16 लाख रुपये ठग लिए थे। बताया जा रहा है कि दोनों शातिरों ने साइबर ठगी की ट्रेनिंग झारखंड के जामताड़ा में ली थी।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मार्च 2021 में देहरादून निवासी गोपाल कृष्ण शर्मा ने साइबर ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में गोपाल ने बताया था कि उन्हें किसी व्यक्ति ने फोन कर उनका बीएसएनएल का मोबाइल नंबर ब्लॉक होने की जानकारी दी। इसके बाद शातिर ने मोबाइल नंबर चालू करने का झांसा देकर गोपाल से उनके मोबाइल पर क्विक सपोर्ट नाम की एप डाउनलोड कराई। यह एप डाउनलोड करने के कुछ देर बाद गोपाल के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से नौ लाख रुपये, पंजाब नेशनल बैंक के खाते से तीन लाख रुपये, आइसीआइसीआइ बैंक के खाते से साढ़े तीन लाख रुपये और एक्सिस बैंक के खाते से एक लाख रुपये निकल गए।

 

जांच में सामने आया कि गोपाल के बैंक खातों से रुपये अरविंद राज पुरोहित और धीरज पंचारिया दोनों निवासी नोखा बीकानेर (राजस्थान) ने उड़ाए हैं। गुरुवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने ठगी की रकम सामान खरीदने और पेट्रोल फिलिंग स्टेशन में इस्तेमाल की है।

 

फर्नीचर की दुकान में करता था काम, लॉकडाउन में बन गया साइबर ठग

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अरविंद पहले मुंबई में एक फर्नीचर की दुकान में काम करता था। बीते वर्ष लॉकडाउन में वह अपने घर बीकानेर चला गया। वहां उसकी दोस्ती धीरज से हुई। दोनों ने जल्द अमीर बनने के लालच में झारखंड के जामताड़ा में दो साइबर ठगों से फोन के माध्यम से दोस्ती की और फिर उससे साइबर ठगी के गुर सीखे। दोनों आरोपित फोन कर विभिन्न तरीकों से व्यक्तियों को झांसे में लेते थे। इसके बाद उनसे मोबाइल पर स्क्रीन शेयरिंग एप डाउनलोड कराकर मोबाइल हैक करते और पीड़ितों के बैंक खातों की डिटेल निकालकर उनसे अलग-अलग खातों में रुपये ट्रांसफर कर लेते।

 

महंगे शौक हैं आरोपितों के, कई राज्यों में की धोखाधड़ी

 

अरविंद और धीरज के शौक काफी महंगे हैं। पूछताछ में पता चला कि अरविंद ने कुछ समय पहले ही एक लाख 30 हजार रुपये कीमत का आइफोन खरीदा था। वहीं, धीरज ने गोल्ड लोन की किस्त चुकाई। एसएसपी ने बताया कि दोनों शातिरों ने दिल्ली, तेलंगाना और कर्नाटक में भी साइबर ठगी की है। इन तीन राज्यों की पुलिस भी उन्हें तलाश रही थी। अरविंद दो साल पहले मुंबई में भी किसी मामले में जेल जा चुका है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories