प्रदेशजानकी पुल के पास गंगा में डूबने से मौत यमुनानगर से ऋषिकेश...

जानकी पुल के पास गंगा में डूबने से मौत यमुनानगर से ऋषिकेश में दोस्त से मिलने आए एक युवक

[object Promise]

ऋषिकेश। हरियाणा के यमुनानगर से अपने दोस्त से मिलने ऋषिकेश आया एक युवक जानकी पुल मुनिकीरेती के समीप गंगा में डूब गया। पुलिस ने युवक का शव बरामद किया है। उसके स्वजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

 

थाना मुनिकीरेती के कैलाश गेट पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत पूर्णानंद घाट के समीप शनिवार की सुबह दस बजे जानकी पुल के समीप सचेत लिखी (24 वर्ष)पुत्र प्रवीण निवासी सेक्टर 17 हुड्डा यमुनानगर हरियाणा की गंगा में डूब कर मौत हो गई। चौकी प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि सचेत यहां अपने दोस्त चितेश निवासी रेवाड़ी हरियाणा से मिलने के लिए आया था। शनिवार की अल सुबह 2:30 बजे वह यहां पहुंचा था। चितेश कैलाश गेट में ही एक पेइंग गेस्ट हाउस में रह रहा है। वह यहां योग का प्रशिक्षण लेने आया हुआ है।

 

घटना के दौरान चितेश गंगा तट पर योग कर रहा था। इसी दौरान सचेत नहाने के लिए गंगा में चला गया। इस दौरान वह डूबने लगा। उसे बचाने के लिए चितेश वहां पहुंचा। तब तक सचेत पानी में समा गया था। उसके दोस्त ने समीप मौजूद जल पुलिस को सूचित किया। जल पुलिस के जवानों ने सचेत को पानी में ढूंढा। करीब दस मिनट बाद उसे पानी से निकाला गया। बाद में उसे राजकीय चिकित्सालय लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

पुलिस ने बताया कि सचेत महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय मौलाना अंबाला से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन से बीटेक पास है। वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता है। सचेत के पिता का हुड्डा यमुनानगर में पेपर मिल का कारोबार है। परिवार में उसका एक छोटा भाई है, जो एमबीबीएस करने चीन गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा है।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories