खेलविराट सेना के सामने रोहित के धुरंधरों की चुनौती, कोरोना संक्रमण के...

विराट सेना के सामने रोहित के धुरंधरों की चुनौती, कोरोना संक्रमण के बीच आज से IPL 2021 का आगाज

[object Promise]

नई दिल्ली।  भारत में कोरोना वायरस के चरम के बीच आइपीएल के 14वें सत्र का आगाज चेन्नई में शुक्रवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मुकाबले से होगा। मुंबई की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं जबकि बेंगलुरु की कमान विराट कोहली के हाथों में है। कोहली की टीम अभी तक एक भी आइपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है जबकि रोहित की निगाह छठे खिताब पर होगी। मुंबई इंडियंस ने सबसे ज्यादा पांच आइपीएल खिताब जीते हैं। रोहित शर्मा अब तक 116 मैचों में मुंबई इंडियंस के लिए कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें टीम ने 68 मैच जीते और 44 गंवाए हैं। चार मैच टाई हुए। विराट कोहली ने अब तक 125 मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की अगुआई की है। टीम ने इस दौरान 55 मैच जीते हैं और 63 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। तीन मैच टाई रहे और चार का कोई नतीजा नहीं निकला।

अपनी विरासत बरकरार रखेंगे रोहित

रोहित शर्मा अपनी विरासत को बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे जबकि विराट कोहली नई विरासत तैयार करना चाहेंगे। दोनों टीमों में बड़े हिटर की मौजूदगी सुनिश्चित करेगी कि दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हो जो महामारी के कारण स्टेडियम में नहीं आ पाएंगे। कोहली इस टूर्नामेंट के जरिये विश्व कप के अपने संभावित खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखने को कोशिश करेंगे जबकि इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन और कीरोन पोलार्ड की नजरें भी अपनी संबंधित फ्रेंचाइजियों की ओर से खेलते हुए अपने देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

खिताबी हैट्रिक पर नजर

पांच खिताब के साथ आइपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान रोहित छठी ट्रॉफी के साथ लीग में पहली खिताबी हैट्रिक बनाना चाहेंगे। रोहित अगर बल्लेबाजी में विफल रहते हैं तो क्विंटन डिकॉक सफलता हासिल करने को तैयार होंगे। अगर ये दोनों ही विफल रहेंगे तो फिर इशान किशन और सूर्यकुमार यादव जैसे बल्लेबाजों पर जिम्मेदारी होगी। मुंबई का शीर्ष क्रम अगर पूरी तरह नाकाम रहता है, तो फिर पांड्या बंधु (हार्दिक और क्रुणाल) विरोधी को पस्त करने उतरेंगे। साथ ही टीम के पास पोलार्ड जैसा तूफानी बल्लेबाज है, जो मैदान पर अपने दमदार क्षेत्ररक्षण के कारण भी टीम के लिए काफी अहम है। गेंदबाजी का दारोमदार ट्रेंट बोल्ट और राहुल चाहर जैसे गेंदबाजों पर होगा। मुंबई अपने खराब दिन में ही हार सकती है और अपने अच्छे दिन में वे किसी भी विरोधी टीम के लिए बुरे सपने की तरह हैं।

कोहली की नजर पहले खिताब पर

कोहली पहली बार आइपीएल खिताब जीतने उतरेंगे लेकिन आरसीबी का संयोजन मुंबई जितना प्रभावी नहीं दिखता। टीम ने ग्लेन मैक्सवेल पर भारी भरकम राशि खर्च की है और न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन रातों रात करोड़पति बन गए जबकि भारतीय विकेटों पर उनकी गेंदबाजी की परख अब तक नहीं हुई है। देवदत्त पड्डीकल अपना दूसरा सत्र खेलने उतरेंगे और इस बार टीमों ने उनके लिए रणनीति बनाई होगी। मुहम्मद सिराज और नवदीप सैनी सीमित ओवरों के क्रिकेट में अब तक बहुत प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं।

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान) क्विंटन डिकॉक, अजरुन तेंदुलकर, नाथन कूल्टर नाइल, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशाम, जयंत यादव, पीयूष चावला, कीरोन पोलार्ड, अनमोलप्रीत सिंह, मोहसिन खान, युद्धवीर चरक, इशान किशन, आदित्य तारे, सौरभ तिवारी, जसप्रीत बुमराह, धवल कुलकर्णी, सूर्यकुमार यादव, माकरे जैनसेन, क्रुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, क्रिस लिन, राहुल चाहर, हार्दिक पांड्या और अनुकूल रॉय।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू

विराट कोहली (कप्तान) सिराज, एबी डिविलियर्स, डेनियल सैम्स, शाहबाज अहमद, फिन एलेन, कोना श्रीकर भरत, युजवेंद्रा सिंह चहल, नवदीप सैनी, काइल जेमिसन, डेन क्रिस्टियन, देवदत्त पड्डीकल, ग्लेन मैक्सवेल, सुयश, सचिन बेबी, पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, एडम जांपा, केन रिचर्डसन, रजत पाटीदार और मुहम्मद अजहरुद्दीन।

Hot this week

पुनर्नवीनीकरण चिकित्सा उपकरण: आत्मनिर्भर भारत के लिए खतरा या अवसर?

भारत में चिकित्सा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में तेज़ी से बढ़ रहे प्रयासों के बीच, पुनर्नवीनीकरण और पुराने चिकित्सा उपकरणों के आयात की अनुमति देने वाली नीति पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। भारतीय चिकित्सा उपकरण निर्माताओं के संगठन, इमेजिंग, थेरेपी और रेडियोलॉजी उपकरण निर्माताओं के संघ, भारत के नैदानिक उपकरण निर्माताओं […]

बेलागवी दहशत: बच्चों का अपहरण और पुलिस का एनकाउंटर

बेलागवी में हुए बच्चों के अपहरण के मामले ने पूरे राज्य में हलचल मचा दी है। शुक्रवार तड़के अथणी, बेलागवी जिले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गोली मारकर घायल कर दिया, जो दो बच्चों के अपहरण में शामिल था। पुलिस ने अपहरण के बाद फरार हुए संदिग्धों की गाड़ी की पहचान करने के बाद […]

ईरान-इस्राइल तनाव: क्या है अगला कदम?

ईरान और इस्राइल के बीच हाल ही में हुए सैन्य संघर्ष ने क्षेत्रीय तनाव को काफी बढ़ा दिया है। इस्राइल द्वारा लगातार हवाई हमलों के बाद, ईरान ने प्रतिक्रिया देने की धमकी दी है, जिससे स्थिति और अधिक जटिल हो गई है। इस घटनाक्रम ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर चिंता पैदा […]

आंध्र प्रदेश में स्व-सहायता समूहों का उल्लेखनीय सशक्तिकरण

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के हर परिवार में एक उद्यमी बनाने के विजन के अनुरूप, एमएसएमई और ग्रामीण गरीबी उन्मूलन मंत्री,कोंडापल्ली श्रीनिवास ने सभी संबंधित विभागों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया है। राज्य ग्रामीण गरीबी उन्मूलन एजेंसी कार्यालय में आज आयोजित एक समन्वय बैठक के दौरान, उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों के […]

Related Articles

Popular Categories