Home वायरल खबर सेक्स के दौरान पति प्राइवेट पार्ट पर गड़ाता है दांत, पत्नी की...

सेक्स के दौरान पति प्राइवेट पार्ट पर गड़ाता है दांत, पत्नी की शिकायत पर कोर्ट ने जब्त करा दी बत्तीसी

49
0

एक अनोखा मामला एमपी के इंदौर में सामने आया है। दिसंबर 2021 की शुरुआत में एक महिला ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसका पति उससे अननेचुरल संबंध स्थापित करता है। महिला की शादी गुजरात के 67 साल के जूलर के साथ हुई थी। वह इंदौर की रहने वाली है। शादी के बाद महिला गुजरात चली गई थी। पति से वह 27 साल छोटी है। महिला की यह दूसरी शादी थी। 

महिला ने कहा कि इसके बाद पति उदयपुर लेकर गया था, वहां  पर इसी तरह से हरकत किया है। पति के मुंह में दांत नहीं है। बनावटी दांत लगा हुआ है। वहीं, पत्नी जब इसका विरोध करती थी तो जूलर धमकी देता था। जूलर कहता था कि हमारे पास बहुत पैसे हैं। साथ ही बड़े-बड़े लोगों से संपर्क हैं।

महिला किसी तरह से दिसंबर की शुरुआत में वहां से भाग निकली। इसके बाद इंदौर के महिला थाने में शिकायत की थी। महिला ने कहा कि जूलर के साथ 28 अक्टूबर को ही शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति महिला के साथ हैवानियत करता था।

महिला ने बताया कि सेक्स दौरान वह पूरे शरीर में दांत काटता है। साथ ही प्राइवेट पार्ट पर भी दांत गड़ाता था। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि पहली रात के बाद से ही पति लगातार इस तरह की हरकतें कर रहा था।

जूलर अपनी पत्नी को धमकी देता था कि अगर तुम इस बात की जानकारी दी तो गुजरात में बैठे-बैठे तुम्हारे परिवार को खत्म करवा दूंगा। इससे महिला डरी हुई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 
पत्नी ने दिसंबर में पति के खिलाफ अननैचुरल सेक्स रिलेशन बनाने का केस दर्ज कराया था। पत्नी का आरोप है कि रिलेशन बनाते वक्त पति उसे दांत काटता है। महिला की ओर से एडवोकेट कृष्ण कुमार कुम्हारे ने पैरवी की। उन्होंने महिला पर की गई हैवानियत के फोटो और चोट के निशान कोर्ट के समक्ष रखे थे।

 कोर्ट ने केस को महिला से संबंधित गंभीर अपराध मानते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस को उसकी नकली बत्तीसी जब्त करने को कहा है। आरोपी गुजरात का रहने वाला है।
 
पीड़िता ने बताया कि जूलर की पहली पत्नी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह खुद भी अपने पहले पति से काफी समय से अलग थी। रिश्तेदारों के जरिए जूलर का रिश्ता उसके पास आया था। अक्टूबर 2021 में दोनों ने शादी रचा ली थी। 

शादी की पहली रात ही उसने गलत तरीके से रिलेशन बनाए थे। इसके बाद वह बार-बार ऐसा करने लगा। इससे वह दिसंबर की शुरुआत में गुजरात से इंदौर अपने घर आ गई। आरोपी 7 दिसंबर के बाद से ही फरार चल रहा है।

Text Example

Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।