राष्ट्रीयजिलाधिकारी ने आज विकास खंड गौरीगंज में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी...

जिलाधिकारी ने आज विकास खंड गौरीगंज में ग्राम पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर किया निरीक्षण

[object Promise]

रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन

संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

अमेठी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पं) अरुण कुमार ने आज विकास खंड गौरीगंज में ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य पद हेतु नामांकन पत्रों की बिक्री को लेकर निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने बकायेदारों की सूची कार्यालय के बाहर चस्पा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिर्फ बकायेदारों से ही बकाया धनराशि जमा कराने के उपरांत एनओसी जारी करें इसके अतिरिक्त अन्य किसी को भी एनओसी जारी करने की आवश्यकता नहीं है। विकासखंड गौरीगंज में अब तक ग्राम पंचायत सदस्य के 269, ग्राम प्रधान के 397 तथा क्षेत्र पंचायत सदस्य के 229 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जिलाधिकारी ने प्रतिदिन नामांकन पत्रों की बिक्री के उपरांत धनराशि को कोषागार में जमा कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसपी सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories