राष्ट्रीयसदस्य जिला पंचायत में वार्ड नं. एक से जीत का दम भर...

सदस्य जिला पंचायत में वार्ड नं. एक से जीत का दम भर रहे मोहित धोबी

[object Promise]

रिपोर्ट:हर्ष यादव

मुसाफिरखाना/अमेठी। वार्ड नं एक से इस बार युवा समाजसेवी मोहित धोबी के चुनाव मैदान में आने मुकाबला रोमांचक हो गया है।वुधवार को मोहित धोबी ने वार्ड नं एक में पलिया चंदापुर,निजामुद्दीनपुर,हाजीगंज,कोडरी रसूलाबाद,मुहीउद्दीनपुर सहित दर्जनों गांवों में सघन जनसंपर्क कर बड़े बुजुर्गों से आशीर्बाद मांगा और उन्हें भरोसा दिलाया कि आप के विश्वास के साथ शत प्रतिशत खरा उतरूंगा।लोगो से जनसंपर्क साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि आप सभी भाईओ ने विश्वास की मुहर मेरे ऊपर लगाई तो किसी भी सूरत में आप सबका सर नही झुकने पाएगा। मेरा मकसद सिर्फ जिला पंचायत से ताकत प्रदान करना है ना कि पैसा कमाना।जो भी क्षेत्र में काम होगा सम्मानित भाईओ के लिए होगा ,सम्मानित जनता के लिए होगा। उन्होंने कहा कि आप सब यह भरोसा रखिएगा कि जो भी कार्य होगा ईमानदारी से होगा, ऐसा कोई कार्य नही होगा जो आप सबके बगैर पूछे हो। आपको बता दे कि लाक डाउन में मोहित धोबी ने अपने साथियो के साथ क्षेत्र में राशन भोजन आदि जरूरत मन्द लोगो मे निरतंर पूरे लाक डाउन में वितरित किये हुए थे, युवाओं में खासे लोकप्रिय भी है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories