राष्ट्रीयचुनाव सप्लाई हेतु लाये जा रहे अवैध शस्त्रों के जखीरे सहित तीन...

चुनाव सप्लाई हेतु लाये जा रहे अवैध शस्त्रों के जखीरे सहित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

संक्षिप्त विवरणः- प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश चन्द्र मिश्रा थाना कोतवाली सदर के निर्देशन में उ0नि0 सुशील कुमार मय हमराह पुलिस बल व उ0नि0 गौरव कुमार प्रभारी स्वाट मय हमराह स्वाट/सर्विलांस टीम द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत आदर्श आचार संहिता के पालन हेतु बाइपास पुल के नीचे आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी तभी लखनऊ की तरफ से सर्विस लेन पर एक हाण्डा सिटी कार आती दिखी जिसे पुलिस द्वारा रोका गया तो उसने रफ्तार बढ़ा ली। तत्काल घेराबन्दी कर उक्त कार को रोक लिया गया। कार में तीन युवक सवार थे, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 1. दीपक रावत उर्फ गुड्डू जगलर पुत्र शिव नंदन रावत नि0 147/2 सिविल लाइन थाना कतोवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष 2. राहुल रावत पुत्र शिवचरन रावत नि0 182/15 सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव 3. आशीष कश्यप पुत्र कैलाश कश्यप नि0 182/5 सिविल बन्दुहार थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव बताया। तीनों युवको की तलाशी ली गई तो कब्जे से 02 अदद तमन्चा 315 बोर मय चार जिंदा कारतूस व 01 अदद तमन्चा 12 बोर मय 02 जिंदा कारतूस व तीन अदद मोबाइल फोन बरामद हुए तथा कार की डिग्गी की तलाशी ली गई तो 08 अदद तमंचा 12 बोर मय 13 अदद जिंदा कारतूस बरामद हुए। तीनों युवकों को तत्काल हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो युवकों ने बताया कि प्रधानी के चुनावों में तमंचा महंगा बिकता है , इसलिये पैसे की लालच में आकर हम लोग तमन्चे इधर-उधर से खरीद कर बेचने के लिये मांखी की तरफ जा रहे थे। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में अभियुक्तों के विरुद्ध थाना कोतवाली सदर पर मु0अ0सं0 328/21 धारा 3/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया तथा बरामद कार को 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया।

नाम पता अभियुक्त –
1. दीपक रावत उर्फ गुड्डू जगलर पुत्र शिव नंदन रावत नि0 147/2 सिविल लाइन थाना कतोवाली सदर जनपद उन्नाव उम्र करीब 22 वर्ष
2. राहुल रावत पुत्र शिवचरन रावत नि0 182/15 सिविल लाइन थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव मूलपता अटवा उमर थाना सफीपुर जनपद उन्नाव
3. आशीष कश्यप पुत्र कैलाश कश्यप नि0 182/5 सिविल बन्दुहार थाना कोतवाली सदर जनपद उन्नाव
बरामदगी का विवरणः-
1. 09 अदद तमंचा 12 बोर मय 15 जिंदा कारतूस
2. 02 अदद तमंचा 315 बोर मय 04 जिंदा कारतूस
3. तीन अदद मोबाइल फोन
4. 01 होण्डा सिटी कार UP 78 AX 1273
गिरफ्तार करने वाली टीमः-
थाना कोतवाली सदर पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 सुशील कुमार
2. उ0नि0 प्रेम नरायन सरोज
3. का0 प्रमोद कुमार
4. का0 अक्षय गोस्वामी
5. का0 रोहित कुमार
6. का0 कुन्दन यादव
स्वाट/सर्विलांस टीमः-
1. उ0नि0 गौरव कुमार प्रभारी स्वाट टीम
2. हे0का0 राजेश मिश्रा
3. हे0का0 खैरूल बशर
4. हे0का0 रोहित शर्मा
5. हे0का0 शमीम
6. हे0का0 अब्दुल जब्बार सर्विलांस टीम
7. का0 राधेश्याम सर्विलांस टीम
8. का0 रवी कुमार
9. का0 अमर सिंह

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories