राष्ट्रीयसर्किल के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानीखेड़ा बाजार के निकट मुख्य...

सर्किल के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानीखेड़ा बाजार के निकट मुख्य मार्ग पर एक स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई

[object Promise]
बीघापुर/उन्नाव ।सर्किल के बारासगवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत धानीखेड़ा बाजार के निकट मुख्य मार्ग पर एक स्कूली छात्रा को ट्रक ने रौंद दिया जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
निहाली खेड़ा इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा मोनी देवी 16 वर्ष पुत्री गंगा विष्णु यादव निवासी ग्राम पहाड़ी खेड़ा थाना बारासगवर जो स्कूल से घर लौट रही थी।
तभी धानीखेड़ा बाजार के पास करीब साढ़े बारह बजे दोपहर में ऊँचगाँव की ओर से आ रहे ट्रक संख्या UP 33 एटी 7236 ने उसे रौंद दिया ।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन और आसपास के गाँव वालों ने सड़क जाम कर दिया उनकी मांग थी कि ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए।
[object Promise]
साथ ही मृतक छात्रा के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए। क्षेत्राधिकारी बीघापुर कृपा शंकर कनौजिया ने मौके पर बीघापुर, बिहार और बारासगवर पुलिस के साथ लोगों को समझा कर आक्रोश को शांत कराते रहे किन्तु लोग शांत नहीं हुए। एसडीएम बीघापुर दयाशंकर पाठक करीब 4 बजे शाम को घटना स्थल पर पहुंचे, लोग और भी आक्रोशित रहे। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम रही और शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा जा सका था।
वहीं परिजनों ने जिलाधिकारी को पत्र लिख कर चौकी इंचार्ज राजीव कुमार त्रिपाठी पर ट्रक चालक से पैसे लेकर उसे भगा देने  का आरोप लगाते हुए यह भी कहा है कि उक्त उपनीरीक्षक ने दुर्घटना के बाद परिजनों और मौके पर मौजूद अन्य लोगों को गालियां दीं और अभद्रता की, जिससे लोग आक्रोशित हुए। उपनीरीक्षक के निलंबित करने और मृतक छात्रा के परिजनों को 20 लाख रुपये मुआवजे की मांग भी शामिल है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories