मनोरंजनफ्लोर पर लेटकर किए ऐसे मूव्स शनाया कपूर ने दिखाया सबसे मुश्किल...

फ्लोर पर लेटकर किए ऐसे मूव्स शनाया कपूर ने दिखाया सबसे मुश्किल बेली डांस! 

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी डांस वीडियो को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने डांस मूव्स से अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती हैं। इसी बीच ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शानदार डांस करती नजर आ रही हैं।

शनाया कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपनी इंस्ट्रक्टर संजना मुत्रेजा के साथ बैली डांस करती दिख रही हैं। वीडियो में शनाया ब्लैक कलर के ब्लाउज के साथ ग्रे कलर की स्किनी स्कर्ट पहने नजर आ रही हैं। तो वहीं व्हाइट कलर के ग्रे स्किनी स्कर्ट में शानदार डांस मूव्स करती दिख रही हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर शनाया ने कैप्शन लिखा, ‘फ्लोर वर्क सीखना हमेशा से मेरे लिए एक चैलेंज रहा है! मुझे प्रेरित करने के लिए धन्यवाद संजना मुत्रेजा।’

शनाया की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो को अब तक (खबर लिखे जाने तक) 2 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। साथ ही कमेंट कर डांस मूव्स की तारीफ कर रहे हैं।

हाल ही में बॉलीवुड के मशूहर डायरेक्टर करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शनाया कपूर का फोटो शेयर कर उन्होंने बॉलीवुड में लॉन्च करने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि शनाया जल्द ही धर्मा मूवीज की एक फिल्म में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएगी। शनाया कपूर को लॉन्च करने की घोषणा के बाद करण जौहर को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करने शुरू कर दिया और पर बॉलीवुड में नेपोटिज्म को बढ़ावा देने के भी आरोप लगाएं।

आपको बात दें कि ये कोई पहली बार नहीं है जब करण जौहर किसी स्टार किड को बॉलीवुड में लॉन्च कर रहे हो। वो शनाया से पहले भी अर्जुन कपूर, सोनम कपूर, जान्हवी कपूर, वरुण धवन, आलिया भट्ट जैसे स्टार किड़ को लॉन्च कर चुके हैं।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories