राष्ट्रीय197 करोड़ रुपये की, संपत्ति कुर्क की, ED ने कर्नोस्टी समूह की

197 करोड़ रुपये की, संपत्ति कुर्क की, ED ने कर्नोस्टी समूह की

[object Promise]

नई दिल्ली। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में यूनिटेक समूह पर अपना शिकंजा कसते हुए, प्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को कहा कि उसने कंपनी की 197 करोड़ रुपये मूल्य की 10 संपत्तियों को कुर्क किया है, जिसमें कर्नोस्टी ग्रुप के अलप्पुझा और गंगटोक में दो रिसॉर्ट शामिल हैं। ईडी के एक अधिकारी ने कहा कि एजेंसी ने 10 अचल संपत्तियों को जब्त किया है, जिसमें गंगटोक और अलप्पुझा, कार्यालय परिसर, यूनिटेक समूह मामले में भूमि के टुकड़े शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि इन अचल संपत्तियों का पंजीकृत मूल्य 197.34 करोड़ रुपये है, जिसका स्वामित्व कर्नोस्टी समूह की विभिन्न संस्थाओं के पास है।

ईडी की कार्रवाई ऐसे समय सामने आई है, जब एजेंसी ने गुरुग्राम में बेनामी संपत्ति के जरिए इकट्ठा की गई यूनिटेक ग्रुप के प्रमोर्टरों की 12 संपत्तियों को जब्त किया है। इन संपत्तियों की कीमत 152.48 करोड़ रुपये है।

ईडी इस मामले में कंपनी की अबतक 349.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुका है।

Hot this week

Pro Max भी लगेगा फीका! Apple ला रहा है अब तक का सबसे शक्तिशाली iPhone Ultra और MacBook Ultra, जानें क्या होगा खास?

दुनियाभर में प्रीमियम टेक गैजेट्स के लिए मशहूर दिग्गज...

Related Articles

Popular Categories