राष्ट्रीयहत्या की घटना का 48 घण्टे के भीतर हुआ खुलासा, दो अभियुक्त...

हत्या की घटना का 48 घण्टे के भीतर हुआ खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार

[object Promise]

जनपद उन्नाव में मौरावां थाना क्षेत्र के असरेंदा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा गांव के पास युवक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया था। युवक के सिर, गर्दन व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे

यह घटना विगत दिवस दिनांक 28.03.2021 को घटित हुई थी। वही घटना के खुलासे के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी पुरवा के नेतृव में प्रभारी निरीक्षक मौरावां व प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा हत्या की घटना का खुलासा किया गया

दिनांक 28.03.2021 को थाना मौरावां क्षेत्र अन्तर्गत तिसन्धा मोड के पास बरेन्दा कालू खेड़ा मार्ग पक्की सडक के किनारे एक अज्ञात पुरूष उम्र लगभग 40 वर्ष का शव पाया गया था। जिस पर ग्राम प्रधान छविनाथ पुत्र सिद्धिनाथ कश्यप नि0 तिसन्धा की सूचना पर मु0अ0सं0 159/2021 धारा 302/201 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मृतक के शव की वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी करायी गयी तथा तलाश गश्ती बनाकर पुलिस ग्रुप व मीडिया चैनल पर वायरल किया गया। जिसके क्रम मे दिनांक 30.03.2021 मृतक अज्ञात के भाई मयंक तिवारी पुत्र स्व0 अवधेश कुमार तिवारी नि0 85/47 कटरा मकबूलगंज थाना कैसरबाग लखनऊ द्वारा वायरल फोटो देखकर मोर्चरी उन्नाव आकर मृतक अज्ञात के शव की शिनाख्त अपने बड़े भाई एडवोकेट नितिन तिवारी के रूप मे की गई । शव की शिनाख्त होने के उपरान्त प्रभारी निरीक्षक मौरावां राजेन्द्र सिंह पुलिस बल के द्वारा जनपद लखनऊ जाकर अभियुक्तो की सुराग में छापेमारी की।जिसमे मयंक तिवारी द्वारा अपने बडे भाई नितिन तिवारी की गुमशुदगी दिनांक 28.03.2021 को थाना कैसरबाग में अंकित कराई गयी थी। थाना कैसरबाग से मृतक के मोबाइल नम्बर की काल डिटेल प्राप्त कर प्रभारी निरीक्षक कैसरबाग लखनऊ व पुलिस बल को साथ लेकर काल डिटेल के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाश 92B सैनिक नगर तेलीबाग थाना पीजीआई लखनऊ मे की गई तो 02 व्यक्ति मौजूद मिले नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम नितिन कुमार अग्रवाल व प्रवीन कुमार अग्रवाल पुत्रगण मदन लाल अग्रवाल बताया गहराई से पूछतांछ पर इन दोनो ने बताया कि नितिन तिवारी द्वारा लगभग 3 वर्ष से हम लोगो को वेवजह परेशान किया जाता था तथा खाटू श्याम की पूजा न करने, महिलाओ को उल्टी सीधी बात कहने व हम लोगो को नपुंसक कहता था। हम लोगों ने नितिन तिवारी के वकील होने के कारण कोई शिकायत नही किया , हम लोग डरते थे कि किसी मुकदमे फंसा न दे । दिनांक 27.03.2021 रात्रि मे आकर पुनः गाली गलौज करने लगा हम लोग परेशान हो गये थे, जिस पर हम लोग रात्रि करीब 11.45 बजे हर तरह से मजबूर होकर गुस्से मे आकर नितिन तिवारी की हत्या अपने घर में दीवाल से सिर लड़ाकर तथा गला गमछे से कसकर कर दिया था। मृतक की बुलेट मोटर साइकिल चारबाग पार्किग स्थल पर खड़ी करवा दी तथा मृतक नितिन को अपनी वैगनआर कार नम्बर UP 32 FB 5445 पर लादकर जिसे मेरे किरायेदार दीनबन्धु द्विवेदी चला रहे थे, लाश को लाकर छिपाने की नियत से थाना मौरावां क्षेत्र मे सुनसान स्थान पर सड़क के किनारे फेक दिया था।

मौके पर खड़ी घटना मे प्रयुक्त वैगनआर कार व गिरफ्तार अभियुक्तो की निशादेही पर चारबाग पार्किंग स्थल से मृतक की बुलेट मोटरसाइकिल नम्बर UP 32 FR 8610 बरामद की गयी । इस प्रकार थाना मौरावां पुलिस व थाना कैसरबाग लखनऊ पुलिस बल की संयुक्त टीम द्वारा घटना का सफल खुलासा करके गिरफ्तारी की गयी तथा घटना मे प्रयुक्त वैगनआर कार व मृतक की बुलेट मोटर साइकिल की बरामदगी की गयी ।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories