रिपोर्ट:सैय्यद मकसूदुल हसन
अमेठी 30 मार्च 2021, जिला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार ने जनपद, तहसील, ब्लाक स्तरीय अधिकारियों/कर्मचारियों का किसी भी प्रकार का अवकाश एवं मुख्यालय से प्रस्थान प्रतिबन्धित करते हुये सभी सम्बन्धित को निर्देशित किया है कि त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 की प्रक्रिया पूर्ण होने तक कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी भी दशा में मुख्यालय से बाहर नहीं जायेंगे। अत्यन्त अपरिहार्य परिस्थिति में जिला मजिस्ट्रेट की पूर्वानुमति एवं स्वीकृति के उपरान्त ही अवकाश पर अथवा मुख्यालय से बाहर जायेंगे।

