प्रदेशजानिए क्यों, लुधियाना में पड़ोसी ने बच्चे पर तेजधार हथियारों से हमला...

जानिए क्यों, लुधियाना में पड़ोसी ने बच्चे पर तेजधार हथियारों से हमला किया

[object Promise]

लुधियाना। न्यू विष्णु पुरी की गली नं. 1 ई निवासी सुनील कुमार ने पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपनी शिकायत में उसने बताया कि 26 मार्च को उसका 10 वर्षीय भतीजा गली में खेल रहा था। इसी बीच उसकी गेंद सामने वाले घर के गेट पर जा लगी। इसी बात पर उस घर में रहने वाले व्यक्ति ने बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। शोर सुनकर जब वह अपनी मां समेत बाहर निकला ताे आरोपित ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। मारपीट कर घायल करने के बाद वह उन्हें जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गया। उसे व उसकी मां को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में ले जाया गया।

सुनील ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद थाना दरेसी पुलिस ने आरोपित के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। वह सरेआम उन्हें जान से मारने की धमकियां दे रहा है, जिसके चलते उनका परिवार दहशत में है। उसने मांग की है कि आरोपित के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई करके उनके परिवार को इंसाफ दिलाया जाए। पुलिस कमिश्नर ने मामले की जांच थाना दरेसी प्रभारी दविंदर सिंह को सौंप दी है।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories