अपने एक वायरल वीडियों से रातोंरात स्टार बन चुकी मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश इन दिनों सुर्खियों में छाई हुईं है। उनके बारे में सोशल मीडिया पर काफी लोग बातें कर रहे हैं। प्रिया के बारे में लोग तमाम बातें जानना चाहते हैं। आपको बता दें कि वायरल होने से पहले प्रिया के बारे में दुनिया को इन 10 बातों की जानकारी नहीं होंगी।
प्रिया प्रकाश वारियर की उम्र महज 18 साल है। वो केरल के त्रिसूर की रहने वाली हैं। और बीकॉम की स्टूडेंट हैं।प्रिया को एक्टिंग का जबरदस्त शौक है। अपनी पहली डेब्यू फिल्म से पहले उन्होंने मॉडलिंग में भी हाथ आजमाया है।
वैसे अपनी लवलाइफ को लेकर प्रिया का कहना है कि मेरी लाइफ में अभी कोई भी स्पेशल पर्सन नहीं है। प्रिया ने आगे कहा कि मैं अभी अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहती हूं। वेलेंटाइन पर मैं अपने कॉलेज में रहूंगी। मैं इस बारे में ज्यादा सोचा नहीं है।
प्रिया कई मामलों में टॉप सेलिब्रिटीज से भी आगे निकल चुकी हैं। उन्हें नेशनल क्रश कहा जा रहा है। गूगल सर्च में प्रिया- सनी लियोनी, दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट से आगे निकल चुकी हैं। गूगल पर सर्च के मामले में प्रिय नंबर 1 हो गई हैं। ये सब महज एक हफ्ते के भीतर हुआ है।
इंस्टा पर एक दिन में तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा फॉलोअर बनाने का रिकॉर्ड प्रिया ने बनाया है। उनसे पहले 24 घंटे में 6 लाख फॉलोअर बने थे। ऐसा करने के मामले में टॉप दो पर रोनाल्डो और कायली हैं। बता दें कि अमेरिकी मॉडल और टीवी पर्सनलटी काइली जेनर को एक दिन में 8 लाख से ज्यादा और फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को एक दिन में साढे 6 लाख लोगों ने इंस्टाग्राम पर फॉलो किया था।
प्रिया जिस वीडियो क्लिप की वजह से वायरल हुईं, वो महज 28 सेकेंड का है। यह मलयाली गाने ‘Manikya Malaraya Poovi’ से लिया गया है जो मलयालम फिल्म ‘उरु अदार लव’ में है। इस गाने में आंखों की भाषा से प्रेमी जोड़े को बात करते दिखाया गया है।
साउथ की प्रिया बॉलीवुड की बहुत बड़ी फैन है। उनकी पसंदीदा अभिनेत्री पद्मावत से फिलहाल चर्चाओं में बनीं दीपिका पादुकोण हैं। बतौर फैन वो दीपिका से मिलना भी चाहती हैं।
लाखों लोगों को अपना दीवाना बना चुकी प्रिया बॉलीवुड स्टार्स रणवीर सिंह, शाहरुख खान और सिद्धार्थ मल्होत्रा की दीवानी हैं।
प्रिया के बारे बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं बल्कि दूसरी चीजों में भी काफी माहिर है। प्रिया एक्टिंग के साथ साथ सिंगिग और ट्रैवलिंग का भी शौक है।
Read More : प्रिया प्रकाश की बढ़ी मुश्किलें, वीडियो के गाने को लेकर विवाद शुरू, FIR दर्ज
Disclaimer : इस न्यूज़ पोर्टल को बेहतर बनाने में सहायता करें और किसी खबर या अंश मे कोई गलती हो या सूचना / तथ्य में कोई कमी हो अथवा कोई कॉपीराइट आपत्ति हो तो वह [email protected] पर सूचित करें। साथ ही साथ पूरी जानकारी तथ्य के साथ दें। जिससे आलेख को सही किया जा सके या हटाया जा सके ।