राष्ट्रीयआगरा में मुठभेड़: दरोगा की हत्या करने वाला आरोपी विश्वनाथ गिरफ्तार, पैरों...

आगरा में मुठभेड़: दरोगा की हत्या करने वाला आरोपी विश्वनाथ गिरफ्तार, पैरों में लगीं गोलियां

[object Promise]

थाना खंदौली के गांव नहर्रा में बुधवार को दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खोदने को लेकर विवाद हो गया था। विश्वनाथ आलू में से अपना आधा हिस्सा मांग रहा था। सुबह विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत करा दिया था। शाम को एक बार फिर विश्वनाथ खेत पर पहुंचकर मजदूरों को धमका रहा था। उसके हाथ में तमंचा भी था।

इसकी सूचना पर दरोगा प्रशांत कुमार यादव एक सिपाही के साथ पहुंचे थे। तमंचा देखकर प्रशांत कुमार यादव विश्वनाथ को पकड़ने के लिए दौड़े थे। तभी विश्वनाथ ने गोली चला दी थी, जिसमें प्रशांत कुमार यादव शहीद हो गए थे। वारदात के बाद आरोपी भाग गया था। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में लगी हुई थी। तत्कालीन एडीजी रेंज ए. सतीश गणेश ने आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
जैतपुर क्षेत्र में हुई मुठभेड़-

पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को जैतपुर स्थित कमतरी के पुल पर विश्वनाथ को घेर लिया। वह बाइक पर था। पुलिस के रोकने का इशारा करने पर फायरिंग करने लगा। इस पर पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। उसके दोनों पैरों में गोली लग गई।

पुलिस ने उसके पास से दो तमंचे बरामद किए, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।  पुलिस का कहना है कि विश्वनाथ इटावा भागने की तैयारी में था। इसकी पूरी प्लानिंग करके आया था। उस से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपित पर पचास हजार रुपये का इनाम घाेषित किया था। मुठभेड़ में जैतपुर, बाह और खंदौली थाने का पुलिस फोर्स था।

Hot this week

Related Articles

Popular Categories